कटनी

गंदी नालियों के बीच से पेयजल की सप्लाई, पाइपलाइन में रिसाव से व्यर्थ बह रहा हजारों लीटर पानी

ग्राम पंचायत पिपरिया सहलावन में बीते कुछ माह से नालियों की सफाई नहीं होने से हर तरफ गंदगी का आलम है। एक तरफ जहां नालियां कूड़ा करकट से पटी हैं, तो वहीं गांव की गलियों में कचरे के ढेर लगे हैं।

2 min read
Feb 16, 2020
Waste of water in Gram Panchayat Pipariya Sahalavan

कटनी. ग्राम पंचायत पिपरिया सहलावन में बीते कुछ माह से नालियों की सफाई नहीं होने से हर तरफ गंदगी का आलम है। एक तरफ जहां नालियां कूड़ा करकट से पटी हैं, तो वहीं गांव की गलियों में कचरे के ढेर लगे हैं। सबसे ज्यादा खराब स्थिति गर्ग मोहल्ला और सहलावन बस्ती के अंदर राजू कोल के घर के समीप लगे हैंडपंप से लेकर मुन्ना कोल के घर की ओर बनी नाली और सड़क की है। नालियों के चोंक होने से निस्तारी गन्दा पानी पूरी सड़क में बह रहा है। जिम्मेदारों का ध्यान इस ओर नहीं जाने से मच्छर, मक्खी पनप रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। इस बारे में गर्ग मोहल्ला के शंकरलाल गर्ग और किशनलाल पटेल ने बताया कि पिछले तीन महीने से पंचायत द्वारा उनके मोहल्ले में सफाई नहीं कराए जाने से नालियां चोंक हो गई हैं। उनका गन्दा पानी संकीर्ण मार्ग होने की वजह से पूरी सड़क में बह रहा है।

संक्रमण का खतरा
नाली के बीचोंबीच डली पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने होने से नल-जल योजना के पानी की सप्लाई चालू होते ही पानी का रिसाव होता रहता है। वहीं सप्लाई बंद रहने पर नाली का गंदा पानी यदि रिसकर पाइपलाइन के अंदर चला जा रहा है। ऐसे में गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। जिसको लेकर जिम्मेदारों का उदासीन रवैया समझ से परे है। इस बारे में संबंधित ग्राम पंचायत पिपरिया सहलावन सचिव शैलेन्द्र परौहा ने बताया कि पंचायत में बजट नहीं होने से तीन माह से गांव की सफाई व्यवस्था बन्द पड़ी है, सफाई कर्मी का पिछले दो-तीन महीने का पेमेंट भी नहीं हो पाया है। जहां तक बात पानी की पाइपलाइन नाली के अंदर से निकली होने की है, तो वह पीएचई विभाग द्वारा उस ओर पिछले साल ठेकेदार के माध्यम से डलवाई गई थी, तब लोगों ने कुछ नहीं बोला था। अब पंचायत में बजट आते ही नालियों की सफाई और पाइपलाइन के लीकेज का सुधार करवा दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

यहां की टंकियों का निर्माण बीरबल की खिचड़ी से कम नहीं

Published on:
16 Feb 2020 01:02 pm
Also Read
View All