कटनी

गुरुपूजन को जा रहा था परिवार, बीच रास्ते हो गया ये हादसा…पढि़ए खबर

पति-पत्नी को ट्रक ने कुचला, पत्नी की मौत, पति के साथ नाती, नातिन को आई चोट, कुठला थाना के इंद्रानगर बाइपास की घटना
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Jul 2019, 12:18 PM IST
Woman killed by truck collision
घटना स्थल पर लगी भीड़

कटनी. कुठला थाना अंतर्गत कटनी शाहनगर रोड पर गुरु पूजन को शाहनगर जा रहे हैं बाइक सवार पति पत्नी को इंद्रानगर बाइपास के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में महिला की मौके पर मौत हो गई जबकि पति और साथ में बैठे नाती, नातिन को चोट आईं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया है। जानकारी के अनुसार कैलवारा खुर्द गायत्री मंदिर निवासी शकुन दुबे 48 वर्ष, पति भैयालाल दुबे 50 वर्ष के साथ सुबह शाहनगर गुरु पूजन करने बाइक से जा रहे थे। बाइक में उनके साथ नातिन समीक्षा 3 वर्ष और नाती सक्षम 5 वर्ष भी बैठे थे। परिवार के अन्य सदस्य भी अलग-अलग बाइक से साथ ही निकले थे। 12 बजे के लगभग भैयालाल बाइक से जैसे ही इंदिरानगर के आगे बाइपास पुल के नजदीक पहुंचे, दूसरी ओर से आ रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। दुर्घटना में शकुन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि भैयालाल को गंभीर चोट आईं। वहीं समीक्षा व सक्षम को भी हल्की चोट लगी।

स्थानीय जनों व साथ ही चल रहे परिवार के अन्य सदस्यों ने पुलिस व एम्बुलेंस 108 को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विपिन सिंह पुलिस सहित मौके पर पहुचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पीएम कराया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक को पकड़ लिया गया है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Published on: