31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कटनी
कार में आराम फरमा रहे थे नागराज, फिर हुआ ये…देखिए वीडियो
Play video

कार में आराम फरमा रहे थे नागराज, फिर हुआ ये…देखिए वीडियो

मरीज को देखने आया परिवार, लौटकर आए तो कार बैठे मिले नागराज, जिला अस्पताल में वाहन मालिक ने छोड़ी गाड़ी, बाहर निकालने दिनभर चली मशक्कत
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mukesh Tiwari

•

Updated: 17 Jul 2019, 11:56 AM IST

कटनी. जिला अस्पताल में सोमवार की रात मरीज को देखने आए एक परिवार की कार में सांप घुस गया। परिजन जब लौटने लगे तो उन्होंने अंदर सांप घूमते देखा। काफी प्रयास के बाद जब सांप बाहर नहीं निकला तो वाहन मालिक गाड़ी बंद कर छोड़कर चले गए। मंगलवार को दिनभर कार से सांप निकालने की मशक्कत जारी रही। जानकारी के अनुसार शरद विश्वकर्मा के परिजन जिला अस्पताल में सोमवार की देर शाम भर्ती किसी मरीज को देखने अपनी कार से आए थे। मरीज को देखने के बाद जब चालक ने समान रखने कार की डिक्की खोली तो उसमें सांप बैठा हुआ था। परिजन कार छोड़कर दूर हो गए। रात को काफी देर तक उसे भगाने का प्रयास किया गया लेकिन सांप अंदर ही बैठा रहा। दहशत के चलते परिजन कार को बंद कर अस्पताल परिसर में ही खड़ा कर घर चले गए। सुबह जब लौटे तो सांप को डिक्की के पास ही बैठे पाया।

दूषित पानी ने भगनवारा गांव में बढ़ा दी लोगों की परेशानी, बन आई जान पर…

जिसके चलते सर्प विशेषज्ञ अर्जुन झामनानी को बुलाया गया। इस बीच सांप गाड़ी में सीट के नीचे घुस गया। सर्प विशेषज्ञ ने काफी देर तक प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। जिसके बाद झामनानी के साथ ही कार को चालक मैकेनिक के यहां लेकर गए, जहां देर शाम तक उसे निकालने का प्रयास किया जा रहा था। कार में सांप घुसे होने की जानकारी लगने पर जिला अस्पताल में उसे देखने भी लोगों की भीड़ लगी रही।