कटनी

MP में शराब ठेकों पर बढ़ा महिलाओं की जमघट, ठेकेदारों की मनमानी, प्रशासन खामोश

MP News: शराब ठेकों पर अब महिलाओं की भीड़ बढ़ने लगी है। अवैध पैकारियां, ठेकेदारों की मनमानी और जिम्मेदारों की चुप्पी से ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है, समाजिक माहौल बिगड़ रहा।

2 min read
Sep 13, 2025
women crowd liquor shops illegal trade katni (Patrika.com)

liquor shops illegal trade: कटनी के तहसील बड़वारा क्षेत्र के ग्राम मझगवां में स्थित देशी एवं अंग्रेजी शराब की दुकान पर अब महिलाओं का जमघट लगना शुरु हो गया है। शराब दुकानों पर महिलाओं की बढ़ती भीड़ चिंता का विषय बन रही है कि अब कुछ महिलाएं भी नशे की आदी हो रही हैं। यह हाल केवल मझगवां का ही नहीं, बल्कि कटनी जिले की अन्य दुकानों पर भी देखा जा रहा है। (MP News)

ये भी पढ़ें

नेपाल PM को रस्सी पकड़ते देखा, बिस्किट पर किया 3 दिन गुजारा, भारत वापस आए लोगों ने सुनाई आपबीती

ग्रामीणों ने जिम्मेदारों पर लगाया आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार नशे के कारोबार पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। महंगाई, बेरोजगारी, अपराध, जुआ, गांजा और शराब का कारोबार जिले-जिले, गांव-गांव में फैला हुआ है। स्कूली और कॉलेज छात्र-छात्राओं से लेकर महिलाएं भी अब शराब सेवन की ओर आकर्षित हो रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नेताओं के भाषणों और अभियानों के बावजूद, शराब ठेकेदारों से मिलीभगत कर गांव-गांव शराब पहुंचाई जा रही है।

6 बजे के बाद भी खुल रही दुकानें

ग्रामीणों का कहना है कि जिले में कई स्थानों पर शराब की दुकानें नियम विरुद्ध तरीके से सुबह 6 बजे से ही खुल जाती हैं। क्षेत्र में गांव-गांव अवैध पैकारियां चल रही हैं। शराब दुकानों से बोरियों में शराब भरकर अवैध पैकरियों में भेजी जा रही है। सामाजिक और पारिवारिक माहौल बिगड़ रहा है, जिससे महिलाएं और बच्चे लगातार विरोध कर रहे हैं। (MP News)

ग्रामीणों का विरोध और बढ़ता आक्रोश

स्लीमनाबाद के संसारपुर गांव में ग्रामीणों ने जब अवैध शराब बिक्री का विरोध किया तो शराब ठेकेदार के वाहन चालक ने ग्रामीणों पर शराब से भरी गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। विभाग पर ठेकेदारों से सांठगांठ कर संरक्षण देने का भी आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मांग की थी कि सरकारी जमीन पर बने आवासीय मकान से शराब की दुकान हटाई जाए। इस संबंध में 6 सितंबर को पत्रिका ने भी मुद्दे को उठाया है। शासन-प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है और मनमाना कारोबार जारी है।

यह भी हो चुका है हादसा

7 सितंबर को बड़वारा के रोहनिया बायपास पर अवैध शराब से भरी गाड़ी पलटने की घटना भी हुई थी, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर शराब फैल गई थी, लेकिन जिमेदार विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शराब दुकानों और पैकारियों पर सती नहीं की गई तो आने वाले समय में यह नशे की लत समाज को पूरी तरह बर्बाद कर देगी। (MP News)

ये भी पढ़ें

BMO साहब को आया गुस्सा….मरीज को मारे थप्पड़, लात और घूंसे, वीडियो वायरल
Published on:
13 Sept 2025 02:48 pm
Also Read
View All