कटनी

शादी में ‘बैंड’ बजा रहे युवक को आया हार्ट अटैक, मौत

MP News: सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

2 min read
Mar 15, 2026
Heart Attack (Photo Source: AI Image)

MP News: जिले की सीमा से लगे उमरिया जिले के चंदिया में एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बैंड बजा रहे एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक को हार्ट अटैक आने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद शादी समारोह का माहौल भी गमगीन हो गया।

जानकारी के अनुसार कटनी जिले के बहोरीबंद क्षेत्र के जुझारी गांव निवासी राहुल वंशकार (21) पेशे से बैंड बाजा बजाने का काम करता था। वह अपने साथियों के साथ शुक्रवार को उमरिया जिले के चंदिया में आयोजित एक शादी समारोह में बैंड बजाने गया हुआ था। कार्यक्रम के दौरान वह अन्य साथियों के साथ बैंड बजा रहा था, तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह वहीं गिर पड़ा।

ये भी पढ़ें

एमपी में ‘5 हजार’ अतिथि विद्वानों के आएंगे अच्छे दिन, लेकिन कब ? उठे सवाल

मौके पर मौजूद उसके साथियों और अन्य लोगों ने उसे संभालने की कोशिश की और प्राथमिक मदद देने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

गांव के लोग गहरे सदमे में

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। शनिवार दोपहर जिला अस्पताल के पीएम हाउस में युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजन और गांव के लोग गहरे सदमे में हैं। राहुल की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

ये हैं हार्ट अटैक के लक्षण

हार्ट अटैक (दिल का दौरा) के मुख्य लक्षणों में सीने के बीच में तेज दर्द, दबाव या भारीपन, सांस फूलना, और बाएं हाथ, गर्दन, जबड़े या पीठ में दर्द फैलना शामिल है। इसके अलावा, ठंडा पसीना आना, चक्कर आना, जी मिचलाना (उल्टी जैसा लगना) और अत्यधिक कमजोरी महसूस होना भी चेतावनी के संकेत हैं।

ये भी पढ़ें

ईरान-अमेरिका युद्ध: अब केवल 6 दिन का बचा LPG स्टॉक, 600 रुपए बढ़कर कालाबाजारी शुरू !

Published on:
15 Mar 2026 03:17 pm
Also Read
View All

अगली खबर