कौशाम्बी

थाने के गेट पर महिला सिपाही की गोली लगने से मौत, कौशांबी में थी तैनाती, पिछले साल ही यूपी पुलिस में हुई थी भर्ती

Female Constable dead in kaushambi: कौशांबी के महिला थाने में पहरा ड्यूटी पर तैनात एक महिला कांस्टेबल की खुद के राइफल से गोली लगने से मौत हो गई...
2 min read
UP police
UP police (फाइल फोटो- पत्रिका)

Female Constable Shot Dead In Kaushambi: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां महिला थाने में पहरा ड्यूटी पर तैनात एक महिला कांस्टेबल की खुद के राइफल से गोली लगने से मौत हो गई है। घटना की जानकारी होने के बाद जिले के प्रशासनिक अफसरों में हड़कंप हुआ है। बताया जा रहा है कि महिला कांस्टेबल अपनी ड्यूटी पर तैनात थी, इसी दौरान उसकी राइफल से गोली चल गई। हालांकि गोली किन परिस्थितियों में चली है, इस मामले में जांच की जा रही है। पुलिस इस मामले में आत्महत्या और दुर्घटना दोनों को मानकर जांच कर रही है।

मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी

जानकारी के मुताबिक, कौशांबी में मंगलवार की सुबह महिला थाना परिसर में गोली चलने से खलबली मच गई। गोली चलने की आवाज सुनने के बाद पुलिसकर्मी हरकत में आए। इस दौरान देखा कि पहरा ड्यूटी पर तैनात महिला सिपाही प्रियंका यादव खून से लथपथ जमीन पर गिरी थी। इस घटना के बाद थाने में मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों ने प्रियंका को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि पिछले साल ही प्रियंका ने उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पद पर ज्वाइन किया था।

घटना की जानकारी मिलने के बाद जिले के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने मौके का मुहाना भी किया है। अधिकारी घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज की रिकॉर्डिंग भी खंगाल रहे हैं। फिलहाल, घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। सीओ सौरभ सामंत के मुताबिक, प्रियंका यादव महिला थाना में पहरा ड्यूटी पर तैनात थी। अचानक गोली चलने की आवाज साथियों ने सुनी तो मौके पर पहुंचे। इस दौरान प्रियंका गोली लगने से गंभीर अवस्था में जमीन पर पड़ी हुई मिली। पास में ही उनकी रायफल भी थी।

नहीं मिला सुसाइड नोट

उन्होंने बताया की गोली किन परिस्थितियों में चली इस मामले में जांच की जा रही है और स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस पहलु पर भी जांच करी है कि प्रियंका ने खुद को गोली मारी है या दुर्घटनावस सरकारी रायफल से गोली चल गई है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से मामले में जांच को आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने बताया है कि थाने में तैनात अन्य पुलिस कर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है। वहीं, मृतक महिला कांस्टेबल के घर की भी तलाशी ली गई है। वहां से भी कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Updated on:
08 Sept 2026 12:35 pm
Published on:
08 Sept 2026 12:35 pm
Also Read
View All
किसी ने बच्चों को जूते पहनाए, किसी ने तराशे 50 से ज्यादा पदक विजेता, यूपी के 3 शिक्षकों की Success Story

कौशांबी में पुलिस और 50 हजार के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में दोनों पैरों में लगी गोली, फैक्ट्री मालिक का बेटा है गिरफ्तार आरोपी

Kaushambi Blast News: 11 मौतों के बाद बड़ा एक्शन! कौशांबी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट का मुख्य आरोपी नौशाद एनकाउंटर में गिरफ्तार

Kaushambi Firecracker Factory Blast: मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और गोदाम पर चला बुलडोजर! कौशांबी हादसे पर CM योगी का बड़ा फैसला