कौशाम्बी

Unique Wedding : 2.5 फीट की दुल्हन-3 फीट का दूल्हा, शादी करने के लिए जहाज से मारी हीरो जैसी धांसू एंट्री, बाराती रह गए हैरान

कौशांबी में एक अनोखी शादी हुई। यहां सामूहिक विवाह में शादी करने के लिए एक ऐसा जोड़ा पहुंचा, जिसे लोग देखते ही रह गए। लोगों ने खूब सेल्फी ली और फोटो खिंचवाए। वजह थी 3 फीट का दूल्हा और 2.5 फीट की दुल्हन
less than 1 minute read
Feature image
2.5 फीट की हीरामणि और जितेंद्र की हुई शादी। (फोटो- सोशल मीडिया)

कौशांबी : यूपी के कौशांबी में शादी के लिए 351 जोड़ो ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। गुरुवार को यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। लेकिन, इस पूरे समारोह में आकर्षण का केंद्र एक दूल्हा और दुल्हन रहे। यहां दूल्हे और दुल्हन की हाइट चर्चा का केंद्र बनीं। दुल्हा अपनी दुल्हनियां से शादी करने के लिए काफी दूर से जहाज से आया था। 

प्रतापगढ़ का रहने वाला है दूल्हा

3 फीट का दूल्हा प्रतापगढ़ जिले का रहने वाला है। दूल्हे का नाम जितेंद्र कुमार पटेल पुत्र शंकर लाल, निवासी गोपाल सिंह का पुरवा माझिल गांव कुंडा का रहने वाला है। वहीं दुल्हन हीरामणि पटेल पुत्री अरुण कुमार पटेल निवासी बहरिया भरवारी की रहने वाली है। 

मुंबई में रहकर फल का काम करता है जितेंद्र

जितेंद्र मुंबई में रहकर फल का काम करता है। वह अपनी दुल्हनिया हीरामणि से शादी करने के लिए जहाज से प्रयागराज पहुंचा। जितेंद्र के भाई ने बताया कि उसका भाई सुबह ही मुंबई से फ्लाइट लेकर प्रयागराज पहुंचा है।

321 जोड़ों ने करवाया था रजिस्ट्रेशन

यह आयोजन कौशांबी के भरवारी स्थित भवंस मेहता महाविद्यालय परिसर में किया गया। यहां मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कुल 321 जोड़ों ने रजिस्ट्रेशन कराया। जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की पूरी तैयारी की थी।

पूरे समारोह का आकर्षण का केंद्र यह शादी रही। लोगों ने वीडियो बनाए, साथ ही साथ सेल्फी ली। जितेंद्र और हीरामणि के साथ खड़े होकर लोगों ने तस्वीरें भी लीं।

Updated on:
23 May 2025 11:57 am
Published on:
23 May 2025 11:57 am