कौशाम्बी

कौशाम्बी में तालाब में डूबने से युवक की मौत

शौच के लिये गया था युवक, इसी दौरान पैर फिसलने से तालाब में डूबकर हुई मौत।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Jul 2018, 8:44 AM IST
Drown
डूबने से मौत

कौशाम्बी. यूपी के कौशाम्बी जिले में एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गयी। बताया गया है कि वह तब डूब गया जब शौच के लिये गया हुआ था। जानकारी के मुताबिक कौशाम्बी जिले के मोहब्बतपुर पइंसा थानाक्षेत्र के कुंडरावी गांव में एक युवक शनिवार की सुबह शौच के लिये गया था। शौच निवृत्ति के बाद वह तालाब के पास गया और इसी दौरान उसका पैर फिसल गया, वह सीधे गहरे तालाब में गिरकर डूबने लगा। सूचना मिलने पर परिजन और गांव के लोग वहां पहुंचे। मौत की खबर के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
By Shivnandan sahu

Published on: