8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP में आंधी की तबाही, कौशाम्बी में तीन की मौत, भारी नुकसान

कौशाम्बी के चायल में धूल भरी तेज आंधी से तबाही, महिला समेत तीन की मौत, जड़ से उखड़ गए दर्जनों पेड़।

2 min read
Google source verification
Storm

आंधी

कौशाम्बी। जिले चायल व मंझनपुर तहसील के कुछ में तेज धूल भरी आंधी ने कुछ ही मिनटों में अपनी तबाही का असर छोड़ दिया। लगभग दस मिनट की तेज आंधी ने दर्जनों पेड़ ऐसे उखाड़ दिए। कई पेड़ लोगों के घरों पर गिरे जिससे दर्जन भर लोग घायल हो गए। आंधी से बिजली के दर्जनों खंभे भी गिर गए। घरों के टीन शेड उड़कर दूर जा गिरे। आफत भरी आंधी में जिले के अलग अलग स्थानों पर एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। आंधी से हुए नुकसान का राजस्व टीम आकलन कर रही है।


जिले की चायल तहसील व मंझनपुर तहसील के कई गांवों में आई आंधी ने जमकर कहर बरपाया। महज दस मिनट के लिए आई धूल भरी तेज आंधी की रफ्तार थमी तो चारो तरफ का मंजर बदला नजर आया। दर्जन पेड़ जड़ से उखड़ गए। कुछ सड़क पर गिरे जिनसे रास्ता अवरुद्ध हुआ तो कुछ पेड़ लोगों के घरों पर गिरे। घरों पर पेड़ गिरने से जिले के अलग अलग गांवों में दर्जन भर लोग मामूली रूप से घायल हुए है। सड़क पर गिरे पेड़ को ग्रामीणों ने काटकर रास्ता साफ किया। आंधी से दर्जनों बिजली के खंभे धराशाही हो गए। जिसके चलते कई दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।


घरों व दुकानों में लगी टीन शेड तेज आंधी में उड़कर दूर जा गिरे। आफत की आंधी में पिपरी थाना के मैनापुर गांव में आम की बाग की रखवाली कर रहे कुलदीप की मौत हो गई, जबकि साथ रहा रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। चरवा थाना के जनकीपुर गांव में खेत जा रहे रामेश्वर प्रसाद के ऊपर पेड़ की डाल गिर गई जिससे वह घायल हो गए। उपचार के लिए परिजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे रास्ते मे उनकी सास थम गई। पूरामुफ्ती थाना के कादीपुर गांव में घर के बरामदे में बैठी फूलमती की डाल गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। महज दस मिनट की आंधी ने जिस तरह से कहर बरपाया उसका खौफ लोगों के चेहरे पर साफ दिखाई दिया। फिलहाल आंधी से हुए नुकसान का आकलन करने में राजस्व विभाग की टीम जुट गई है।
By Shivnandan Sahu