कौशाम्बी

UP News: यूपी के इस गांव में नहीं हो पा रही कुंवारों की शादी, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

UP News: यूपी के कौशांबी में एक ऐसा गांव हैं, जहां पर युवाओं की शादी नहीं हो पाती है। अगर कोई रिश्ता आ भी जाता है तो वो इस गांव से जुड़ी एक बात जानकर रिश्ता करने से इनकार कर देता है।
2 min read
Kaushambi News

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के गृह क्षेत्र सिराथू में एक ऐसा गांव हैं। जहां कुंवारों की शादी होना मुश्किल हो गया है। आसपास के लोग यहां के लड़कों या लड़कियों से रिश्ता करने से परहेज करते हैं। इसकी वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि यहां कुंवारे लड़के लड़कियों की शादी में मुश्किलें आने का कारण क्या है?

खारे पानी की वजह से जीना मुहाल
दरअसल सिराथू तहसील क्षेत्र के बरइन का पुरवा गांव में सालों से हैंडपंप खारा पानी उगल रहा है। ऐसे में ग्रामीणों को कुएं का ही सहारा था। लेकिन पिछले तीन-चार साल से कुएं का पानी भी खारा हो गया है। ऐसे में गांववालों के सामने पीने के पानी की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।

प्यास बुझाने के लिए ग्रामीणों को दो किलोमीटर दूर दूसरे गांव से पानी लाना पड़ता है। जिस घर में पुरुष हैं वो तो किसी तरह पानी ले आते हैं लेकिन उन घरों की मुसीबत और बढ़ जाती है। जहां महिलाओं को पानी लाना पड़ता है।

पढ़ाई से पहले पानी का इंतजाम करते हैं बच्चे
इस गांव के ज़्यादातर लोग कमाने के लिए परदेस की ओर रुख कर लेते हैं। इसलिए गांव के बच्चे सुबह स्कूल जाने से पहले साइकिल पर प्लास्टिक के डिब्बे बांधकर दूसरे गांव से पानी का इंतजाम करते हैं, फिर स्कूल जा पाते हैं। बुजुर्ग महिलाओं का तो और बुरा हाल है, क्योंकि लड़खड़ाते पैरों से इतनी दूर से पानी भरना उनके लिए बेहद मुश्किल है।

युवाओं की शादी में आ रही बड़ी परेशानी
बरइन का पूरा गांव के पप्पू चौरसिया ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया "यहां पानी पीने योग्य नही है। गांव के सभी हैंडपंप खारा पानी उगल रहे हैं। ग्रामीणों को काफी दूर से पानी लाना पड़ता है। हम लोग सरकार से चाहते हैं कि बगल में सिराथू टाउन एरिया है।

अगर वहां से पानी की सप्लाई आ जाए तो बहुत सुकून मिल जाएगा। हमारे गांव में कोई अपनी बहन-बेटी का रिश्ता लेकर आता है तो वो खारे पानी की समस्या जानकर लौट जाता है। सालों से यहां के लोग इस समस्या से परेशान हैं।

हर घर जल योजना से उम्मीद
जल निगम के सहायक अभियंता राजीव सिंह ने बताया "सिराथू के बरइन का पुरवा गांव में खारे पानी की शिकायत मिली थी। जल जीवन मिशन के तहत यहां काम कराया जा रहा है। अभी तक जिन हैंडपंप या दूसरे स्रोतों से पानी मिलता है। उसमें कहीं-कहीं खारा पानी आ रहा है।

इस गांव के अलावा कहीं और से शिकायत नहीं मिली है। हर घर नल से जल योजना के तहत जल्द ही गांव को शुद्ध जल मिलेगा। इसका काम तेजी से चल रहा है।"

Updated on:
10 Apr 2023 08:02 pm
Published on:
10 Apr 2023 08:02 pm
Also Read
View All
किसी ने बच्चों को जूते पहनाए, किसी ने तराशे 50 से ज्यादा पदक विजेता, यूपी के 3 शिक्षकों की Success Story

कौशांबी में पुलिस और 50 हजार के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में दोनों पैरों में लगी गोली, फैक्ट्री मालिक का बेटा है गिरफ्तार आरोपी

Kaushambi Blast News: 11 मौतों के बाद बड़ा एक्शन! कौशांबी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट का मुख्य आरोपी नौशाद एनकाउंटर में गिरफ्तार

Kaushambi Firecracker Factory Blast: मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और गोदाम पर चला बुलडोजर! कौशांबी हादसे पर CM योगी का बड़ा फैसला