कवर्धा

Huge Road Accident: पंडरिया-कुकदूर मार्ग पर हुआ भीषण हादसा, पति-पत्नी समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत, पसरा मातम

Huge Road Accident: कवर्धा जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।
3 min read
Oct 31, 2025
पति-पत्नी समेत 3 लोगों की मौत (फोटो सोर्स- पत्रिका)
पति-पत्नी समेत 3 लोगों की मौत (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Huge Road Accident: कवर्धा जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पंडरिया से कुकदूर मार्ग पर रहमान कांपा गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी और उन्हें कुचलते हुए निकल गया।

घटना गुरुवार शाम करीब 7 से 8 बजे की बताई जा रही है जब इलाके में तेज बारिश हो रही थी और सड़क पर अंधेरा पसरा हुआ था। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सड़क किनारे जा गिरी और तीनों सवार उछलकर दूर जा गिरे। वहीं वाहन ने एक व्यक्ति को कुचलते हुए निकल गया। मृतकों की पहचान पंचराम बैगा(48) निवासी ग्राम सैगोना, प्रेमलाल बैगा (35) और उसकी पत्नी चिनी बाई(30) निवासी ग्राम बकेला के रूप में हुई है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। बारिश के बीच सड़क पर बिखरे शवों का दृश्य देखकर लोग सिहर उठे। शव उठाने में तक दिक्कत हो रही थी।

Huge Road Accident: आरोपी की तलाश

पंडरिया थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों अपने घर लौट रहे थे। बारिश के कारण दृश्यता बेहद कम थी। इसी बीच तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया। किसी ने वाहन का नंबर या प्रकार नहीं देख पाया। पुलिस अब आसपास के रहमान कांपा, बेलपारा और कुकदूर मार्ग के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि संदिग्ध वाहन का सुराग मिल सके।

शोक का माहौल

घटना के बाद मृतकों के गांव-घर में शोक का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन हादसे होते हैं लेकिन प्रशासन ध्यान नहीं देता। बारिश और खराब रोशनी की वजह से सड़क पर खतरा और बढ़ जाता है। उन्होंने मांग की है कि इस मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगाई जाए और तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने के लिए पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए।

बमुश्किल हो सकी पहचान

पुलिस के अनुसार, हादसे की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पति-पत्नी के शवों की पहचान तक मुश्किल हो गई थी। शवों की हालत देखकर मौके पर मौजूद लोग सहम गए। बाद में दस्तावेज़ों और ग्रामीणों की मदद से पहचान संभव हो सकी।

बारिश में धुंधला हुआ सुराग

स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे के वक्त बारिश इतनी तेज थी कि किसी को कुछ साफ दिखाई नहीं दे रहा था। टक्कर के बाद वाहन किस दिशा में भागा, यह भी कोई नहीं देख पाया। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने दूर से एक बड़ा वाहन जाते देखा, लेकिन अंधेरे और बारिश के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने बताया कि कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने दूर से एक बड़ा वाहन जाते देखा था लेकिन अंधेरा और बारिश के कारण वे यह नहीं पहचान सके कि वह ट्रक था या कोई अन्य चारपहिया वाहन।

भयावह दृश्य, मौके पर मचा हाहाकार

घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो दृश्य बेहद भयावह था। तीनों शव सड़क पर क्षत-विक्षत अवस्था में पड़े थे। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में डॉयल 112 और संजीवनी 108 की टीम पंडरिया थाना प्रभारी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को सड़क से हटवाकर पोस्टमार्टम के लिए पंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

शव सड़क पर क्षत-विक्षत अवस्था में पड़े थे

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो दृश्य बेहद दर्दनाक था। तीनों शव सड़क पर क्षत-विक्षत अवस्था में पड़े थे। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। कुछ ही देर में डायल 112 और संजीवनी 108 की टीम थाना प्रभारी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को सड़क से हटवाकर पंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा और पंचनामा कार्रवाई की। दूसरी ओर पुलिस जांच में जुटी है कि किसी तरह से उक्त वाहन चालक का पता चल सके, जिसने एक्सीडेंट किया।

Updated on:
31 Oct 2025 09:50 am
Published on:
31 Oct 2025 09:50 am
Also Read
View All
छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश बार्डर पर मिला करोड़ों रुपए का सामान, कवर्धा पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Police Constable Recruitment: 1600 पद खाली होने के बाद भी नियुक्ति का इंतजार, गृहमंत्री विजय शर्मा बोले- कैबिनेट में रखा जाएगा प्रस्ताव

Chhattisgarh News: ग्रामीणों की मांग पर बड़ा फैसला, इस जिले के 173 स्कूलों में बालिका शौचालय और 28 गांवों में बनेंगे मुक्तिधाम-प्रतीक्षालय

Kawardha News: कारखाने से 37, बाजार में 70 रुपए! चीनी के दाम में आखिर किसकी हो रही बल्ले-बल्ले? जानें पूरा खेल

कवर्धा में नई व्यवस्था: मृत उपभोक्ताओं के नाम पर चल रहे बिजली कनेक्शन आएंगे पकड़ में, 2.03 लाख कनेक्शनों की होगी ई-केवाईसी