कवर्धा

CG News: करंट की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत, काम करते वक्त हुआ हादसा

CG News: घर के पास ही मिट्टी डालने का काम कर रहा था। इसी बीच वह बिजली तार की चपेट में आ गया। जब तक लोग कुछ कर पाते, उसकी मौत हो गई।
less than 1 minute read
Jun 28, 2025
CG News: खेत में काम के दौरान करंट लगने से दो भाइयों की दर्दनाक मौत, जानें पूरा मामला...(photo-patrika)
CG News: खेत में काम के दौरान करंट लगने से दो भाइयों की दर्दनाक मौत, जानें पूरा मामला...(photo-patrika)

CG News: कवर्धा जिले के नगर पंचायत बोड़ला में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। शुक्रवार की दोपहर को घर के पास मिट्टी का काम करते समय वह करंट की चपेट में आया। जब तक उसे अस्पताल ले जाया जाता उसकी मौत हो गई थी। बोड़ला थाना पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है। पीएम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ होगी।

युवक बोड़ला थानाक्षेत्र का रहने वाला था। मृतक की पहचान नगर के वार्ड नंबर 7 निवासी ताराचंद बंजारे पिता मोती दास बंजारे(30) के रूप में हुई। घटना के समय वह अपने घर के पास ही मिट्टी डालने का काम कर रहा था। इसी बीच वह बिजली तार की चपेट में आ गया। जब तक लोग कुछ कर पाते, उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर बोड़ला पुलिस ने बिजली सप्लाई बंद कराकर शव का पंचनामा के बाद पीएम के लिए भेजा। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पोस्टमार्डम रिपोर्ट में ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। बोड़ला पुलिस मर्ग कामय कर घटना की जांच कर रही है।

Updated on:
28 Jun 2025 02:57 pm
Published on:
28 Jun 2025 02:57 pm
Also Read
View All
छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश बार्डर पर मिला करोड़ों रुपए का सामान, कवर्धा पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Police Constable Recruitment: 1600 पद खाली होने के बाद भी नियुक्ति का इंतजार, गृहमंत्री विजय शर्मा बोले- कैबिनेट में रखा जाएगा प्रस्ताव

Chhattisgarh News: ग्रामीणों की मांग पर बड़ा फैसला, इस जिले के 173 स्कूलों में बालिका शौचालय और 28 गांवों में बनेंगे मुक्तिधाम-प्रतीक्षालय

Kawardha News: कारखाने से 37, बाजार में 70 रुपए! चीनी के दाम में आखिर किसकी हो रही बल्ले-बल्ले? जानें पूरा खेल

कवर्धा में नई व्यवस्था: मृत उपभोक्ताओं के नाम पर चल रहे बिजली कनेक्शन आएंगे पकड़ में, 2.03 लाख कनेक्शनों की होगी ई-केवाईसी