कवर्धा

Big Breaking News: डिप्टी CM के काफिले से बाइक की टक्कर, 2 युवक घायल… जानिए कहां हुआ ये बड़ा हादसा

Big Breaking News: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां गृहमंत्री विजय शर्मा के काफिले से एक बाइक टकरा गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Jan 2026, 8:29 PM IST
मासूम की मौत से हड़कंप
मासूम की मौत से हड़कंप

Big Breaking News: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां गृहमंत्री विजय शर्मा के काफिले से एक बाइक टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि गृहमंत्री विजय शर्मा कवर्धा दौरे पर पहुंचे थे। रेस्ट हाउस से निकलने के दौरान उनके काफिले की एक गाड़ी से बाइक टकरा गई। हादसे के बाद बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर गए।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों युवकों को हाथ और पैर में चोटें आई हैं। फिलहाल दोनों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है और उनका उपचार जारी है। इस घटना के बाद गृहमंत्री विजय शर्मा ने हादसे पर चिंता व्यक्त करते हुए घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। पुलिस के अनुसार मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है और दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Updated on:
4 Jan 2026, 8:29 PM IST
Published on: