कवर्धा

भाजपा की जनसम्पर्क यात्रा है केवल चुनावी स्टंट, जनता की समस्या को किया जा रहा अनदेखा

भारतीय जनता पार्टी के सांसद और विधायक चार साल से जनता के बीच नहीं गए हैं। अब चुनाव सामने देख कर जनता की याद आ रही है।

2 min read
Mar 15, 2018

कवर्धा. प्रदेश भर में भाजपा द्वारा जनसंपर्क की यात्रा की जा रही है।जिसे लोग मात्र चुनावी स्टन्ट कह रहे है। इसका जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। उक्त बाते युवा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के विधानसभा अध्यक्ष सुनील केशरवानी ने कही है। उन्होंने कहा कि इनकी यह यात्रा प्रशासनिक सहयोग से है। इससे गांव के सरपंच सचिव परेशान हो रहे हैं।

मुक्यमंत्री का गृहजिला स्वास्थ सुविधाओं से है दूर

भारतीय जनता पार्टी के सांसद और विधायक चार साल से जनता के बीच नहीं गए हैं। अब चुनाव सामने देख कर जनता की याद आ रही है। मुख्यमंत्री के गृहजिला में ही कितनी समस्याओं का अंबार है। यहां स्वास्थ्य विभाग खुद बीमार है। स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिलने से बैगा जनजातियों के शिशुओं की मौत हो रही है।

जिला के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की कमी है। जिले में कुपोषण दर बढ़ा हुआ है। प्रारंभिक शिक्षा और उच्च शिक्षा की गुणवत्ता की स्थिति इतनी दयनीय है। कक्षा 8 वीं के बच्चे दूसरी की किताब नहीं पढ़ पा रहे हैं। फिर तो उच्च शिक्षा की बात ही छोड़ दीजिए। छात्र हमेशा अपनी समस्या और मांगो को लेकर आंदोलनरत है।

किसानों को नहीं मिल रहा उचित समर्थन मूल्य

किसान समस्याओं से ग्रसित है। किसानों को अपने उत्पादन का समर्थन मूल्य न मिलना, कभी ओले गिरने के कारण फसल खराब होना तो कभी सूखा पडऩा। इन सब के बीच शुगर फैक्ट्रियों की तानाशाही से किसान परेशान है। जनता की शिकायतें स्वच्छ भारत अभियान के तहत बाटी गई डस्टबिन में एकत्रित हो रही है।

जिला में सड़क , भवन सभी गुवत्ताहीन बनाए जा रहे हैं। किसी भी विभाग में पारदर्शिता तो है ही नहीं गुप्त रूप से कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है। इससे काम जनता को किसी प्रकार से कोई लाभ नहीं मिल रहा है। इससे केवल पार्टी अपना फायदा देख रही है।

ये भी पढ़ें

शौचालय निर्माण के नाम पर लाखों रुपए का फर्जीवाड़ा
Published on:
15 Mar 2018 11:14 am
Also Read
View All