शौचालय बना नहीं और कागज में हो गया पूरा
बागडोंगरी कोरियापारा निवासी सुरेंद्र पिता देवचंद ने लोक सुराज में शौचालय निर्माण के लिए गुहार की तो उसके यहां शौचालय का निर्माण कार्य पूरा होना और अनुदान की राशि खाता में भेज देना दर्शाया गया है। अब ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा कि आखिर सुरेंद्र के घर शौचालय बना ही नहीं तो किसके खाते में 12 हजार पैसा भेज दिया, जिम्मेदारों के पास इसका जवाब तक नहीं है।