कवर्धा

CG Congress Protest: छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, भाजपा के खिलाफ नारेबाजी कर लगाए ये गंभीर आरोप

Kawatdha News: छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के समर्थन में रविवार को युवा कांग्रेस ने कवर्धा में मशाल रैली निकाली। इस दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है।

2 min read
Sep 03, 2024

CG Congress Protest: युवा कांग्रेस कवर्धा ब्लॉक में रविवार की शाम को जिला मुख्यालय में जंगी मशाल रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने अपने हाथों पर मशाल लिए भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।

मशाल रैली के दौरान युवा कांग्रेस अध्यक्ष विधानसभा कवर्धा वाल्मिकी वर्मा ने कहा कि बलौदाबाजार की घटना में आखिर सरकार क्या कर रही थी। पहले से ही अगर सरकार सतनामी समाज के मांगों को पूरा कर देते तो यह घटना नहीं घटती। अब भाजपा सरकार अपनी नाकामी और प्रदेश की लचर, बदतर कानून व्यवस्था को छुपाने, जनता का ध्यान भटकाने व सतनामी समाज के अनेक बेगुनाहों को गिरतार किया है। विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तार भी उसी साजिश का नतीजा है, जिसका हम सड़क से सदन तक डटकर विरोध करेंगे।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में विष्णुदेव साय सरकार के दमनकारी नीति से निर्दोष युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष शैलेंद्र बंजारे, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष सूर्यकांत वर्मा व सतनामी समाज के विभिन्न लोगों की जबरदस्ती गिरफ्तारी व भिलाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज (CG Congress Protest) के विरोध में मशाल जुलूस निकलकर साय सरकार को संदेश दिया गया। सरकार की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। जनता त्रस्त है। छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन चुका है।

युवा कांग्रेस समन्वयक कवर्धा अश्वनी वर्मा ने आगे कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलनएधरना प्रदर्शन, ज्ञापन देने का अधिकार हमकों संविधान में मिला हुआ है। सरकार चाहे जो हथकंडे अपना लें, हम डरने वाले नहीं हैं। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी ईश्वर शरण वैष्णव, गोपाल चंद्रवंशी, चोवाराम साहू, तुकेश्वर साहू, मणिकांत त्रिपाठी, संजय धुर्वे, शरद बांग्ली, जलेश्वर यादव सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इससे सम्बन्धित खबरें यहां पढ़े

1. पूर्व डिप्टी CM बोले- विपक्षियों से जुड़ी संस्थाओं पर आरोप लगते ही हो जाती है गिरफ्तारी

देश में अन्य किसी संस्था खासकर विपक्षियों से जुड़ी संस्थाओं पर जब भी कोई आरोप लगता है तो दूसरे ही दिन नोटिस व तीसरे दिन गिरफ्तारी हो जाती है। जबकि देश की प्रमुख नियामक संस्था (Hindenburg report) की मुखिया से जुड़े मामले में ईडी व अन्य जांच ऐजेंसियां हाथ पर हाथ धरे बैठी है। यहां पढ़े पूरी खबर…

2. विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी पर बोले कांग्रेसी – बलौदा बाजार हिंसा से उनका कोई लेना-देना नहीं

शहर के गांधी चौक स्थित डाटा सेंटर के सामने आयोजित धरना प्रदर्शन में कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना, कहा- सतनामी समाज के बुलावे पर गए थे भिलाई नगर विधायक…यहां पढ़े पूरी खबर…

Published on:
03 Sept 2024 03:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर