कवर्धा

CG Crime News: कर्मचारियों को ब्लैकमेल कर वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

CG Crime News: कबीरधाम जिले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह स्वास्थ्य सचिव के नाम से शासकीय स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों को ब्लैकमेल कर अवैध वसूली करते थे।

2 min read
Mar 20, 2025

CG Crime News: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह स्वास्थ्य सचिव के नाम से शासकीय स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों को ब्लैकमेल कर अवैध वसूली करते थे। पिछले दिनों इनकी शिकायत हुई। एफआईआर होते ही पुलिस ने गिरोह का पर्दाफाश किया और आरोपियों को गिरफ्तार किया।

18 मार्च 2025 को थाना कवर्धा में प्रार्थी मदन सिंह पुरले और प्रभात गुप्ता नेत्र सहायक अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोंडी की शिकायत पर अमन बिसारिया, रियाज अत्तारी, फिरोज खान और अजय जांगड़े के खिलाफ धारा 319(2), 308(2), 61(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किए गए।

CG Crime News: चार आरोपी गिरफ्तार

प्रथम शिकायतकर्ता मदन सिंह पुरले ने बताया कि वह ग्रामीण चिकित्सा सहायक के रूप में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिंभौरी में कार्यरत हैं। आरोपियों ने उन्हें वित्तीय अनियमितता की खबर प्रकाशित करने की धमकी दी और इसके बदले उनका निलंबन, सेवा समाप्ति व ट्रांसफ र कराने की कोशिश की। इस दबाव में आकर आरोपियों ने प्रार्थी से 10 हजार रुपए की अवैध वसूली की।

इसमें से 5000 रुपए क्यूआर कोड के माध्यम से खाते में ट्रांसफर किया गया और 5000 रुपए नगद ट्रांजैक्शन के जरिए लिए गए। दूसरी शिकायत में प्रार्थी प्रभात गुप्ता ने बताया कि फ र्जी पत्रकारों ने उनके खिलाफ झूठी खबरें प्रकाशित कर मानसिक प्रताड़ना दी। आरटीआई द्वारा दबाव बनाया और निलंबन की धमकी देकर 32 हजार रुपए की अवैध वसूली की।

पहले धमकाया…

प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने फ़ोन कॉल करके उसे धमकाया और फिर उसे पैसे देने के लिए मजबूर किया। अमन बिसारिया कथित मंत्री का निज सचिव गुप्तचर सेवा बताकर प्रार्थी को सबसे पहले कॉल करके छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया तक मामले को भेजने और कार्यवाही की धमकी दी।

उसके बाद रियाज अत्तारी ने 10 हजार रुपए की मांग की। दबाव में आकर प्रार्थी ने रुपए दे दिए। इसके बाद रियाज अत्तारी ने प्रार्थी से कहा कि अब उसे फिरोज खान और अजय जांगड़े को भी सेट करना होगा अन्यथा वे भी उसके खिलाफ झूठी खबरें प्रकाशित करेंगे।

Updated on:
20 Mar 2025 12:20 pm
Published on:
20 Mar 2025 12:19 pm
Also Read
View All

अगली खबर