कवर्धा

CG News: पेराई सत्र 2024-25 बंद होने की सूचना जारी, 2 दिन और होगी शक्कर कारखाना में गन्ने की खरीदी

CG News: निर्धारित तिथि तक गन्ना शक्कर कारखाना को उपलब्ध नहीं करने पर कारखाना किसी भी क्षतिपूर्ति, दावा के लिए जिम्मेदार नहीं रहेगा। बेहद कम मात्रा में गन्ने की आवक हो रही है जिसके कारण पेराई सत्र बंद की जाएगी।
less than 1 minute read
Feb 23, 2025
CG News: पेराई सत्र 2024-25 बंद होने की सूचना जारी, 2 दिन और होगी शक्कर कारखाना में गन्ने की खरीदी

CG News: भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित कवर्धा का पेराई सत्र 2024-25 में गन्ना खरीदी 24 फरवरी तक ही निर्धारित किया गया है। कारखाना में गन्ना खरीदी के लिए संबंधित गन्ना उत्पादक कृषकों को गन्ना आपूर्ति पर्ची प्रदाय कर दिया गया है।

जिले के ऐसे गन्ना उत्पादक कृषक जिन्हें किन्हीं कारणों से गन्ना आपूर्ति पर्ची प्रदाय नहीं हुआ हो वे तत्काल भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना कवर्धा के गन्ना विभाग, अपने क्षेत्र सहायक से सम्पर्क कर गन्ना आपूर्ति पर्ची प्राप्त कर सकते हैं। जिन गन्ना उत्पादक कृषक ने अपना शेष गन्ने को जूस के लिए अथवा बीज या फिर गुड़ निर्माण के लिए सुरक्षित रखा हो, शक्कर कारखाना कवर्धा में पेराई के लिए विक्रय नहीं करना चाहते वह कारखाने के गन्ना विभाग को लिखित रूप से सूचित करेंगे।

CG News: महाप्रबंधक ने गन्ना उत्पादक कृषकों से कहा कि अपना शेष गन्ना 24 फरवरी तक कारखाना परिसर में पहुंचाना सुनिश्चित करें। निर्धारित तिथि तक गन्ना शक्कर कारखाना को उपलब्ध नहीं करने पर कारखाना किसी भी क्षतिपूर्ति, दावा के लिए जिम्मेदार नहीं रहेगा।

महाप्रबंधक ने बताया कि कारखाना में अब तक 2 लाख 76 हजार 690 मीट्रिक टन गन्ना खरीदी हो चुकी है। वहीं 2 लाख 52 हजार 861 क्विंटल शक्कर उत्पादन हो चुका है। अभी शक्कर रिकवरी 12.47 प्रतिशत पर है। अब बेहद कम मात्रा में गन्ने की आवक हो रही है जिसके कारण पेराई सत्र बंद की जाएगी।

Updated on:
23 Feb 2025 01:21 pm
Published on:
23 Feb 2025 01:21 pm