कवर्धा

CG News: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, किसानों को फिर झेलनी पड़ सकती है ये परेशानी

CG News: कबीरधाम जिले में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होनी है, लेकिन 103 उपार्जन केंद्रों में से कई केंद्रों पर अब तक चबूतरा निर्माण पूरा नहीं हुआ है।
less than 1 minute read
Nov 03, 2025
15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी (photo source- Patrika)
15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी (photo source- Patrika)

CG News: धान खरीदी शुरू होने में अब सिर्फ दो सप्ताह शेष हैं लेकिन जिले में तैयारियां अभी अधूरी पड़ी हैं। 15 नवंबर से शुरू होने वाली खरीदी के लिए जिले में बनाए गए 103 केंद्रों में से कई केंद्रों पर अब तक चबूतरे का निर्माण नहीं हो पाया है। यह स्थिति तब है जब खरीदी की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है।

CG News: किसानों को फिर हो सकती है परेशानी

कबीरधाम जिला धान उत्पादन के मामले में प्रदेश के अग्रणी जिलों में से एक है। यहां हर वर्ष बड़ी मात्रा में धान की उपज होती है इसलिए जिले में 103 खरीदी केंद्र स्थापित किए गए हैं। बावजूद इसके इन केंद्रों पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। कई केंद्रों पर धान रखने के लिए मजबूरन भूंसे की ढेरी का सहारा लिया जाएगा। चबूतरा निर्माण में लापरवाही के कारण किसानों और खरीदी एजेंसियों को एक बार फिर असुविधा झेलनी पड़ सकती है।

कई केंद्र वर्षों से बिना स्थायी ढांचे के चल रहे हैं। शासन और प्रशासन की लापरवाही के कारण खरीदी केंद्रों की स्थिति जस की तस बनी हुई है। किसानों को उम्मीद थी कि इस बार व्यवस्थाएं बेहतर होंगी, परंतु वर्तमान हालात देखकर ऐसा नहीं लगता।

बारिश बढ़ाएगी दिक्कतें

CG News: जिले में 15 नवंबर से 31 जनवरी तक धान खरीदी का कार्य चलेगा। इस दौरान मौसम में अनिश्चितता बनी रहती है। कभी भी तेज बारिश की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में धान को सुरक्षित रखने के लिए कैप कव्हर और चबूतरा दोनों का होना अनिवार्य है। किसानों का कहना है कि प्रशासन ने पिछले वर्ष की कमियों से कोई सबक नहीं लिया और इस बार भी खरीदी की तैयारियां केवल औपचारिकता तक सीमित दिख रही हैं।

Updated on:
03 Nov 2025 05:16 pm
Published on:
03 Nov 2025 05:16 pm
Also Read
View All
छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश बार्डर पर मिला करोड़ों रुपए का सामान, कवर्धा पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Police Constable Recruitment: 1600 पद खाली होने के बाद भी नियुक्ति का इंतजार, गृहमंत्री विजय शर्मा बोले- कैबिनेट में रखा जाएगा प्रस्ताव

Chhattisgarh News: ग्रामीणों की मांग पर बड़ा फैसला, इस जिले के 173 स्कूलों में बालिका शौचालय और 28 गांवों में बनेंगे मुक्तिधाम-प्रतीक्षालय

Kawardha News: कारखाने से 37, बाजार में 70 रुपए! चीनी के दाम में आखिर किसकी हो रही बल्ले-बल्ले? जानें पूरा खेल

कवर्धा में नई व्यवस्था: मृत उपभोक्ताओं के नाम पर चल रहे बिजली कनेक्शन आएंगे पकड़ में, 2.03 लाख कनेक्शनों की होगी ई-केवाईसी