कवर्धा

CG News: किसानों के खातों में पहुंचे 3 करोड़ 45 लाख रुपए, फटाफट चेक करें अपना अकाउंट

CG News: गन्ना किसानों को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित पण्डरिया ने 3 करोड़ 45 लाख रुपए की राशि भुगतान किया है...
less than 1 minute read
Feb 08, 2026
Mega Membership Drive for Farmers in MP (B-PACS) Begins April 14
Mega Membership Drive for Farmers in MP (B-PACS) Begins April 14 (Patrika File Photo)

CG News: कवर्धा जिले के गन्ना किसानों के लिए राहत की बड़ी खबर है। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित पण्डरिया ने पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना विक्रेता किसानों को 3 करोड़ 45 लाख रुपए की राशि भुगतान के लिए बैंक को प्रेषित कर दी है।

CG News: शेष राशि का जल्द होगा भुगतान

जानकारी के अनुसार यह भुगतान 19 नवंबर से 25 नवंबर 2025 तक गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों के लिए जारी किया गया है। प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि इस अवधि की शेष बकाया राशि का भुगतान कारखाने को फंड प्राप्त होते ही शीघ्र कर दिया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि किसानों को समय पर भुगतान करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं ताकि आगामी पेराई सत्र में गन्ना आपूर्ति प्रभावित न हो। किसान संगठनों ने इस भुगतान को सकारात्मक कदम बताते हुए कहा कि इससे किसानों को नकदी की तात्कालिक समस्या से राहत मिलेगी। वहीं कई किसानों ने शेष राशि का भुगतान जल्द करने की मांग भी की है।

प्रथम किस्त बांटे

कारखाना प्रबंधन के अनुसार इस अवधि में कुल 1073 किसानों से गन्ना खरीदी गई थी जिसके लिए 329.05 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्रथम किस्त का भुगतान किया गया है। संबंधित राशि बैंक के माध्यम से किसानों के खातों में भेज दी गई है।

Updated on:
08 Feb 2026 05:41 pm
Published on:
08 Feb 2026 05:35 pm