कवर्धा

CG Protest: नियमितीकरण की मांग लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं का प्रदर्शन, घेरा कलेक्ट्रेट

CG Protest: नियमितीकरण की मांग लेकर सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने आज जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। धरना देने के बाद कलेक्ट्रेट का घेराव किया..
less than 1 minute read
Aug 13, 2025
CG Woman protest
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने घेरा कलेक्ट्रेट ( Photo - Patrika )

CG Protest: छत्तीसगढ़ जुझारु आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ की ओर से आज प्रदेशभर में प्रदर्शन कर रहे हैं। ​सभी जिला मुख्यालय में ध्यानाकर्षण धरना पर बैठने के बाद दोपहर अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। ( Kawardha News ) कवर्धा जिला कलेक्ट्रेट में सैकड़ों की संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

CG Protest: की नियमितीकरण की मांग

अपनी पीड़ा बताते हुए प्रदर्शनकारी महिलाओं ने नियमितीकरण की मांग रखी। कहा कि कार्यकर्ता सहायिकाओं को तत्काल शासकीय कर्मचारी घोषित किया जाए। साथ ही मध्यप्रदेश की तर्ज पर प्रतिवर्ष 10 प्रतिशत मानदेेय वृद्धि और पर्यवेक्षक भर्ती तत्काल निकालने और इसमें आयुसीमा बंधन हटाते हुए 50 प्रतिशत में पदोन्नति दी जाए। वहीं, वे सहायिकाओं को शत-प्रतिशत पदोन्नत करने और उम्र का बंधन होने की मांग की जा रही है।

दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आज एक दिवसीय प्रदर्शन करने के बाद मांगों पर सुनवाई नहीं होने पर आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर प्रदर्शन के चलते सड़क पर लंबा जाम रहा है।

Updated on:
13 Aug 2025 04:08 pm
Published on:
13 Aug 2025 04:07 pm