23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी, कवर्धा परिवहन विभाग की चेतावनी- एक क्लिक में उड़ सकते हैं खाते से पैसे

Fake E-Challan Message: ई-चालान के नाम पर बढ़ रही साइबर ठगी को देखते हुए नागरिकों को सतर्क रहने की जरूरत है। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें और ई-चालान का भुगतान केवल परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही करें।
2 min read
Google source verification
Fake E-Challan Link Fraud

ठगी (photo-patrika)

Fake E-Challan Scam: छत्तीसगढ़ में ई-चालान से संबंधित साइबर धोखाधड़ी के मामले बढ़ रहे हैं। इस पर लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इस पर परिवहन विभाग ने आम नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है।

विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ साइबर अपराधी परिवहन विभाग की वेबसाइट की हूबहू नकल तैयार कर फर्जी ई-चालान संबंधी संदेश भेज रहे हैं और ट्रैफिक नियम उल्लंघन का भय दिखाकर लोगों से उनकी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी हासिल कर आर्थिक ठगी कर रहे हैं।

कवर्धा जिला परिवहन अधिकारी गौरव पाटले ने बताया कि साइबर ठग (Fake E-Challan Scam) मोबाइल पर संदेश या लिंक भेजकर लोगों को ई-चालान भुगतान के नाम पर फर्जी वेबसाइट पर ले जाते हैं। वहां उनसे बैंक खाता, ओटीपी और अन्य गोपनीय जानकारी प्राप्त कर धोखाधड़ी की जाती है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और ई-चालान का भुगतान केवल परिवहन विभाग की अधिकृत वेबसाइट के माध्यम से ही करें।

E-Challan Cyber Fraud: निजी खाते में भुगतान की मांग नहीं करता

जिला परिवहन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि पुलिस और परिवहन विभाग के प्रवर्तन अमले द्वारा जारी सभी वैध ई-चालानों की सूचना पंजीकृत मोबाइल नंबर पर विभाग की अधिकृत प्रणाली के माध्यम से ही भेजी जाती है। विभाग कभी भी किसी व्यक्ति को निजी खाते, अज्ञात लिंक या अनधिकृत माध्यम से भुगतान करने के लिए नहीं कहता।

ऐसे करें अपने ई-चालान की जांच

वास्तविक ई-चालान की जानकारी प्राप्त करने के लिए नागरिक परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के ई-चालान अनुभाग में उपलब्ध पे ऑनलाइन विकल्प का उपयोग करें। यहां चालान क्रमांक और कैप्चा कोड दर्ज कर गेट डिटेल पर क्लिक करने के बाद मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी के जरिए सुरक्षित तरीके से चालान संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Fake E-Challan Scam: इन बातों का रखें विशेष ध्यान

  • किसी भी अनजान लिंक या संदेश पर क्लिक न करें।
  • केवल विभाग की अधिकृत वेबसाइट पर ही ई-चालान का भुगतान करें।
  • अपना बैंक खाता नंबरए ओटीपीए पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
  • किसी संदिग्ध कॉल, संदेश या मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से भुगतान करने से बचें।