कवर्धा

SDM की गाड़ी ने बाइक सवार को कुचला, हादसे में युवक का पैर कटकर हुआ अलग… गंभीर

Road Accident: बोड़ला थाना क्षेत्र के ग्राम मानिकपुर के पास पंडरिया एसडीएम की गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक का पैर टूट गया।
2 min read
Oct 26, 2024
राजनांदगांव में हादसा! बारातियों से भरा मालवाहक पलटा, एक की मौत, 11 लोग घायल

CG Road Accident: कवर्धा जिले के पंडरिया-बोड़ला मार्ग में तेज रफ्तार एसडीएम की सरकारी गाड़ी की ठोकर से युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। उसका एक पैर कटकर अलग होने की स्थिती में आ गया है, जिसे उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है। चालक शराब के नशे में धूत बताया जा रहा था। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

जिस गाड़ी से ये दुर्घटना हुई है वो गाड़ी पंडरिया एसडीएम संदीप ठाकुर की बताई जा रही है। घटना के समय वो गाड़ी में मौजूद नहीं थे। उनका वाहन चालक उन्हें पंडरिया से बोड़ला छोड़ने आया था। एसडीएम को छोड़कर चालक वापस जा रहा था। तभी रास्ते में लौटते समय ये घटना हुई है। संदीप ठाकुर जो पदस्थ तो पंडरिया में हैं लेकिन निवास बोड़ला है।

प्रतिदिन 35 किमी बोड़ला से पंडरिया आना जाना करते हैं। जहां वो पहले एसडीएम के रूप में पदस्थ थे। दूसरी जगह पोस्टिंग के बाद भी वे अपने पुराने निवास को छोड़कर नई पोस्टिंग वाली जगह पर नहीं गए हैं। एसडीएम को छोड़कर वापस जाते समय उनकी गाड़ी ने बाइक सवार संतोष चंद्रवंशी ग्राम मानिकपुर को ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुआ है।

राइस मिल का संचालक है घायल

घायल संतोष चंद्रवंशी महालक्ष्मी राइस मिल का संचालक है। वह रात में मिल से काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने सरकारी वाहन को कब्जे में लिया। मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सरकारी पैसे की बर्बादी की जा रही

इस घटना में सरकारी रुपए की बर्बादी की पोल भी खोल दी है। एसडीएम अनावश्यक रूप से प्रतिदिन 70 किमी आने जाने के लिए अतिरिक्त डीजल बर्बाद कर रहे थे, जिसकी जांच की जानी चाहिए। इतने दिनों की राशि भी वसूल की जानी चाहिए। शासन से जारी राशि की बर्बादी ही कहा जा सकता है।

आखिर क्या वजह है कि दूसरी जगह पोस्टिंग के बाद भी प्रतिदिन इतने किमी दूर से आना जाना करते हैं। अब तक किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया था, लेकिन घटना सामने आने के बाद एसडीएम के मनमानी की पोल खुलती नजर आ रही है। अब देखने वाली बात होगी कि इस पर कोई जांच होती भी है या मामले को ठंड़े बस्ते में डाल दिया गया है।

Updated on:
26 Oct 2024 12:49 pm
Published on:
26 Oct 2024 12:49 pm
Also Read
View All
छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश बार्डर पर मिला करोड़ों रुपए का सामान, कवर्धा पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Police Constable Recruitment: 1600 पद खाली होने के बाद भी नियुक्ति का इंतजार, गृहमंत्री विजय शर्मा बोले- कैबिनेट में रखा जाएगा प्रस्ताव

Chhattisgarh News: ग्रामीणों की मांग पर बड़ा फैसला, इस जिले के 173 स्कूलों में बालिका शौचालय और 28 गांवों में बनेंगे मुक्तिधाम-प्रतीक्षालय

Kawardha News: कारखाने से 37, बाजार में 70 रुपए! चीनी के दाम में आखिर किसकी हो रही बल्ले-बल्ले? जानें पूरा खेल

कवर्धा में नई व्यवस्था: मृत उपभोक्ताओं के नाम पर चल रहे बिजली कनेक्शन आएंगे पकड़ में, 2.03 लाख कनेक्शनों की होगी ई-केवाईसी