8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ा हादसा! तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 3 लोगों को कुचला, मौके पर ही भाई-बहन और भांजी की मौत

Road Accident: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई है। भाई-बहन और भांजे की हादसे में मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 22 Oct 2024, 7:35 AM IST

Road Accident

Bhilai Road Accident: सीएम मेडिकल कॉलेज रोड कचांदुर में सोमवार की सुबह सड़क हादसे में एक महिला व बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक घायल बच्ची का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उसकी हालत गंभीर है। लोडेड ट्रक ने महिला, पुरुष व दो बच्चों को चपेट में ले लिया। मृतकों में ग्राम ढौर निवासी राजेश साहू (32), उसकी बहन ऋतु साहू (28) और भांजी जया साहू (6) शामिल हैं। राजेश की छोटी भांजी दो साल की पूजा गंभीर रूप से घायल है।

सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत होने की सूचना जैसे ही ग्रामीणों तक पहुंची, वे सड़क पर आ गए और चक्का जाम कर दिया। करीब 4 घंटे बाद ग्रामीण सड़क से हटे। जिला प्रशासन ने पीडि़त परिवार को 25-25 हजार रुपए दिए हैं। इसके अलावा 1 लाख रुपए ट्रक के मालिक ने भी मुआवजे के तौर पर दिए हैं।

गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे

किसान राजेश साहू अपनी बहन ऋतु साहू और दो भांजियों को लेकर गृह प्रवेश के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कचांदुर जा रहे थे। सीएम मेडिकल कॉलेज रोड पर मांडले ढाबा के करीब उन्होंने रामेश्वरम महादेव मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद जैसे वे वापस निकले तो लोडेड ट्रक ने बाइक में सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में राजेश साहू, ऋतु साहू और जया साहू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो साल की बच्ची पूजा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

यह भी पढ़े: सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत, पुलिस भर्ती के लिए दौड़ लगा रही दो युवती को ट्रक ने कुचला तो… जानें पूरा मामला

अंधेरे में खड़े हाइवा से टकराए बाइक सवार, दोनों की मौत

कवर्धा थाना लोहारा क्षेत्रांतर्गत ग्राम सलिहा चौक के आगे मेन रोड पर रविवार की देर रात 10.30 बजे सडक़ हादसे में दो लोगों को मौत हो गई। लोहारा पुलिस के अनुसार हाइवा (सीजी 09जेजे 8530) को अंधेरी सड़क पर बिना किसी संकेतक के पार्क किया गया था। चालक नरेश निर्मलकर उसी में सो रहा था।

इसी दौरान रूपचंद पटेल व मंगलू पटेल एक कार्यक्रम से अपने गांव बड़ौदा कला जा रहे थे। अंधेरे में वह हाइवा को देख नहीं पाए उससे जा टकराए। रुपचंद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका साथी मंगलू पटेल भी घायल हो गया। मंगलू को कवर्धा जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उसने भी दम तोड़ दिया। आरोपी ट्रक चालक के मामला दर्ज किया गया है।