8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dhamtari Road Accident: तेज रफ्तार हाइवा ने 2 दोस्तों को कुचला, एक की मौत, CM साय ने जताया दुःख

Road Accident: छत्तीसगढ़ के धमतरी में तेज रफ्तार हाईवा ने 2 छात्र समेत 3 लोगों को रौंद दिया। हादसे में 12 साल के दो छात्रों की मौत हो गई, वहीं एक घायल है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 21 Oct 2024, 7:28 AM IST

Dhamtari Road Accident

Dhamtari Road Accident: धमतरी सलोनी गांव में हाइवा ने दो नाबालिग छात्रों को रौंद डाला। यह घटना रविवार सुबह 5.30 बजे हुई। दोनों छात्र मॉर्निंग वाक पर निकले थे। सड़क किनारे बैठे ही थे कि तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें कुचल दिया। मृतकों की पहचान योगेन्द्र यादव (12) और नीरज ध्रुव (12) के रूप में हुई। दोनों बच्चे झरझरा नाला के पास बैठे थे। उनके साथ खेमन ध्रुव (13) भी था। खेमन शौच के लिए गया हुआ था। तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ।

हाइवा का नंबर सीजी-07-सीसी-9021 बताया जा रहा है। घटना के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में योगेन्द्र का शरीर क्षत-विक्षत हो गया, उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं नीरज ने अस्पताल जाते वक्त दम तोड़ा। इस दुर्घटना में एक और छात्र झम्मलाल यादव (17) भी घायल हुआ है। उसे गंभीर चोटें आई हैं। इधर, गुस्साए ग्रामीणों ने इलाके में हाइवा चालकों के बढ़ते आतंक के खिलाफ चक्काजाम कर दिया। इसके चलते सड़क पर आवागमन सुबह 8 बजे से पूरे 9 घंटे तक बंद रहा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मान-मनौव्वल की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण नहीं माने।

यह भी पढ़े: Road Accident: बाइक सवार को 20 फीट तक घसीटने के बाद पलटी तेज रफ्तार कार, मौके पर ही 2 की मौत

ग्रामीण मांग रहे 50-50 लाख मुआवजा

ग्रामीण हाइवा की आवाजाही रोकने और मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने 4-4 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा की। शाम को जैसे-तैसे ग्रामीण चक्काजाम स्थगित करने के लिए राजी हुए। इस जाम के चलते सड़क पर 1 किमी तक गाडिय़ों की कतार लग गई थी।

CM साय ने जताया दुःख