कवर्धा

Dhan Kharidi: खरीदी के पहले ही जब्त किए 290 क्विंटल धान, जांच में जुटी पुलिस

CG Paddy Procurement: कवर्धा जिले में 14 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ की गई। इसकी पूर्व संध्या को ही जिले के बॉर्डर चिल्फी पर 290 क्विंटल धान जब्त किया गया।
less than 1 minute read
Nov 15, 2024
dhan

Dhan Kharidi: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में 14 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ की गई। इसकी पूर्व संध्या को ही जिले के बॉर्डर चिल्फी पर 290 क्विंटल धान जब्त किया गया। चिल्फी पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। बुधवार की शाम को बिहार के बबुआ जिले से ट्रक यूपी 70 ईटी 3243 से 290 क्विंटल धान 700 बोरों में भरकर राजनांदगांव ले जाया जा रहा था।

CG Fraud: मामला कोर्ट तक भी पहुंच सकता है

CG Paddy Procurement: इसी दौरान चिल्फी में जांच के लिए रोका गया। ड्राइवर के पास इस धान परिवहन के लिए पूर्ण कागकाज नहीं थे। इसके चलते संयुक्त टीम धान व ट्रक को जब्त कर लिया। वहीं ड्राइवर मोहम्मद साहिद और हेल्पर सुफियान से पूछताछ किया गया। यदि धान भेजने वाला पूर्ण कागजात पुलिस व राजस्व विभाग में प्रस्तुत करता है तो धान और ट्रक वापस कर दिए जाएंगे अन्य राजसात कर लिया जाएगा। मामला कोर्ट तक भी पहुंच सकता है।

चूंकि धान खरीदी का सीजन है इसके कारण अन्य प्रदेश से अवैध रुप से धान खपाने की कोशिश की जाती है। हर वर्ष धान खरीदी सीजन में लाखों रुपए के धान जब्त किए जाते हैं। प्रमुख रुप से अंतरराज्यीय बॉर्डर चिल्फी और पोलमी की ओर से तस्करी होती है। इसके चलते ही जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा जिले के बॉर्डर क्षेत्रों में विशेष चेकपोस्ट बनाए गए हैं। चिल्फी के अलावा पोलमी, रेंगाखार, लो

Published on:
15 Nov 2024 02:20 pm