
कबीरधाम। प्रदेश में बढ़ते अपराध से अब कोई भी स्थान अछूता नहीं रह गया है। अगर प्रशासन द्वारा अपराध रोकने के लिए कड़ी कार्रवाही नहीं की गई तो आगामी समय में महिलाओं से लेकर नाबालिग तक का घर से निकला दूभर हो जाएगा। एक दिल दहलाने वाली घटना छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से आई है जहा एक लिपिक ने स्कूल में पढऩे वाली बालिका से छेड़छाड़ किया।
घटना दामापुर चौकी अंतर्गत का मामला है जहा लिपिक ने अपने ही स्कूल में पढऩे वाली बालिका से छेड़छाड़ की। आरोपी लिपिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुंडा थाना के दामापुर चौकी से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को बालिका को उसके घर में अकेली देख हाईस्कूल के लिपिक सुशील गायकवाड़ छेड़छाड़ के साथ अश्लील बात करने लगा।
इसके बाद बालिका को किसी को बताने पर जान से मारने की भी धमकी देते हुए आरोपी चला गया। रात में परिजनों के पहुंचने पर बालिका ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने आरोपी लिपिक के खिलाफ दामापुर चौकी में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए धारा 323, 354, 356 व 7, 8 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी लिपिक को गिरफ्तार किया।
Click & Read More Chhattisgarh Crime News.