
चौकाने वाली खबर: जिस जाल को लेकर गया था मछली पकडऩे उसी में फंस कर युवक की हुई मौत
रायगढ़। सारंगढ़ के कनकबीरा चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक युवक जिस जाल को लेकर मछली मारने गया था वहीं जाल उसकी मौत का कारण बन गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मामले को विवेचना में लिया है। जानकारी के अनुसार ग्राम सालर निवासी भेष कुमार यादव (19 वर्ष ) 21 अगस्त की रात 9 बजे घर से जाल लेकर अपने भाई व भांजा के साथ घर से कुछ दूरी पर ही स्थित लातनाला मछली पकडऩे गया था।
इस दौरान नाले का पानी उफान पर था। तभी भेष कुमार जाल की रस्सी को अपने एक हाथ में बाध दिया और जाल को कमर में लपेट कर तैरते हुए नाला को पार करना चाह रहा था। इस समय कमर में बंधी जाल खुल गई और भेष कुमार के हाथ में जाल की रस्सी बंधे होने से जाल उसे पानी के बहाव में खींचते हुए ले गई।
ऐसे में किसी तरह भेष कुमार जाल की रस्सी को हाथ से निकाल कर जाल को फेंका तो उक्त रस्सी उसके दाहिने पैर में जाकर लिपटते हुए बंध गई और भेष कुमार को जाल खींचते हुए पानी के अंदर ले गई। जहां जाल एक बड़े से पत्थर में फंस गई। वहीं भेष कुमार पानी के तेज बहाव के कारण पैर में फंसे जाल की रस्सी को निकाल नहीं पाया और उक्त पत्थर पर ही लटक गया। जिससे कुछ देर बाद दम घुटने से उसकी मौत हो गई। जब काफी देर तक वह पानी के ऊपर नहीं आया तो उसका भांजा और भाई ने पीड़ित परिजनों को घटना की जानकारी दी।
रायगढ़ से पहुंची गोताखोरों की टीम
घटना के दूसरे दिन पुलिस मौके पर पहुंची और रायगढ़ से गोताखोर की टीम को बुलाया गया। गोताखोर की टीम सुबह करीब 11 बजे मौके पर पहुंची और भेष कुमार की खोजबीन शुरू हुई। इस दौरान करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भेष कुमार के शव को गोताखोर की टीम ने पानी के अंदर पत्थर पर टंगा पाया। वहीं उसके पैर में जाल की रस्सी भी बंधी मिली। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर शव का पीएम करा कर उसके परिजनों को सौंप दिया है।
Click & Read More Chhattisgarh News.
Published on:
25 Aug 2019, 11:12 PM IST
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.