कवर्धा

Kawardha News: शराब के नशे में डूबा विवाद बना जानलेवा, युवक की डंडे से पीट-पीटकर हत्या

Kawardha News: शराब पीने के बाद बहस हुई। शराब पीने के बाद कोटवार और चैन सिंह के बीच मामूली सी बहस ने विवाद और लड़ाई झगड़े का रूप ले लिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Aug 2025, 4:19 PM IST
कोटवार की डंडे से पीट-पीटकर की हत्या (Photo source- Patrika)
कोटवार की डंडे से पीट-पीटकर की हत्या (Photo source- Patrika)

Kawardha News: शराब कितनी बुरी चीज है कि इसका अंदाजा तो सभी को है लेकिन इसके परिणाम पर गौर नहीं करते। बुधवार की रात में शराब के कारण ही एक दो परिवार बर्बाद हो गए। एक परिवार का जवान लड़का मौत के मुंह में चला गया तो दूसरा जेल।

कबीरधाम जिले के बोड़ला थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत भीरा के आश्रित ग्राम मांदीभाटा में कोटवार की डंडे से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। मामला बुधवार देर शाम की है। ग्राम कोटवार नरेंद्र मानिकपुरी गांव के अन्य व्यक्ति चैन सिंह के साथ शराब दुकान पहुंचा। वहां पर दोनों ने मिलकर शराब पी। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई।

शराब पीने के बाद बहस हुई। शराब पीने के बाद कोटवार और चैन सिंह के बीच मामूली सी बहस ने विवाद और लड़ाई झगड़े का रूप ले लिया। इसी दौरान चैन सिंह ने पास में रखे डंडे से कोटवार पर ताबड़तोड़ हमला कर लहुलुहान कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने झगड़ा छुड़वाया और घायल कोटवार को बोड़ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने कोटवार को मृत घोषित कर दिया।

Kawardha News: सूचना के बाद बोड़ला पुलिस अस्पताल पहुंची। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए मर्चुरी भेजा गया। वहीं पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी चैन सिंह को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक पुरानी बात को लेकर कोटवार और चैन सिंह के बीच विवाद हुआ था।

Updated on:
8 Aug 2025, 4:19 PM IST
Published on: