कवर्धा

छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश बार्डर पर मिला करोड़ों रुपए का सामान, कवर्धा पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Kawardha Crime News: चिल्फी बॉर्डर पर कबीर धाम पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने 2.50 करोड़ से अधिक का गांजा जब्त किया है..
less than 1 minute read
Sep 01, 2026
Kawardha crime news
चिल्फी बॉर्डर पर पुलिस ने करोड़ों रुपए के गांजा के साथ एक आरोपी को पकड़ा ( Photo - Patika )

Chhattisgarh Crime News: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कबीरधाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चिल्फी बॉर्डर पर एक अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कंटेनर ट्रक के गुप्त चेंबर में छिपाकर रखा गया 04 क्विंटल 47 किलो 445 ग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 2.23 करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है।

Kawardha Crime News: तलाशी में मिला गुप्त चेंबर

पुलिस के अनुसार, चिल्फी बॉर्डर क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान एक कंटेनर ट्रक पर पुलिस टीम को संदेह हुआ। बारीकी से तलाशी लेने पर ट्रक में बनाए गए गुप्त चेंबर का पता चला। चेंबर को खोलकर जांच की गई तो उसमें बड़ी मात्रा में गांजा छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी से गांजा तस्करी से जुड़े नेटवर्क के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच की जा रही है तथा तस्करी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का भी पता लगाया जा रहा है।

नशे के खिलाफ अवैध कार्रवाई

कबीरधाम पुलिस ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस कार्रवाई में गांजा, वाहन सहित कुल 2.50 करोड़ रुपये से अधिक का मशरूका जब्त किया गया है। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई पर आई.जी. राजनांदगांव रेंज राजनांदगांव अजय यादव ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए उन्हें 25,000 रुपये के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी और वाहन जांच को और अधिक सख्त किया जाएगा।

Updated on:
01 Sept 2026 11:17 am
Published on:
01 Sept 2026 11:17 am
Also Read
View All
Police Constable Recruitment: 1600 पद खाली होने के बाद भी नियुक्ति का इंतजार, गृहमंत्री विजय शर्मा बोले- कैबिनेट में रखा जाएगा प्रस्ताव

Chhattisgarh News: ग्रामीणों की मांग पर बड़ा फैसला, इस जिले के 173 स्कूलों में बालिका शौचालय और 28 गांवों में बनेंगे मुक्तिधाम-प्रतीक्षालय

Kawardha News: कारखाने से 37, बाजार में 70 रुपए! चीनी के दाम में आखिर किसकी हो रही बल्ले-बल्ले? जानें पूरा खेल

कवर्धा में नई व्यवस्था: मृत उपभोक्ताओं के नाम पर चल रहे बिजली कनेक्शन आएंगे पकड़ में, 2.03 लाख कनेक्शनों की होगी ई-केवाईसी

IAS Tulika Prajapati: चार्ज लेते ही एक्शन मोड में कलेक्टर मैडम, अधिकारियों को दी नसीहत, कहा- काम में टीम भावना जरूरी