कवर्धा

बैल से बचने गाड़ी की धीमी फिर भी युवक के सीने के आर-पार हो गया सींग, हुई दर्दनाक मौत

बैल का सींग युवक के सीने में घुस जाने से हुई मौत

less than 1 minute read
Aug 21, 2018
बैल से बचने गाड़ी की धीमी फिर भी युवक के सीने के आर-पार हो गया सींग, हुई दर्दनाक मौत

कवर्धा. इन दिनों सडक़ पर मवेशियों का झुंड लगा हुआ है। इससे आए दिन हादसे भी हो रहे हैं। इन मवेशियों के सामने सरकारी सिमस्टम भी फैल हो चुका है। इसके कारण आए दिन हादसे हो रही है।

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के पिपरिया थाना अंतर्गत सुरेश चंद्रवंशी अपने दोस्त के साथ रायपुर से अपने निवास स्थान ग्राम नेवारीगुढा आ रहा था। इसी दौरान धमरपुरा-बिरकोना के पास मेन रोड़ में एक बैल सडक़ पर था। सुरेश अपने वाहन को धीरे किया, लेकिन बैल अचानक उसकी ओर दौडऩे लगा। इससे मोटर साइकिल बैल से टकरा गया। इससे बैल का सिंग सुरेश के सीने में जाकर घुस गया।

जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई।इस घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सौप दिया है।

वहीं उसके दोस्त को भी गंभीर चोटे आई है, जिसका इलाज चल रहा है। आए दिन मवेशियों से लोगों को चोटे लग रही है। वहीं सडक़ पर मवेशियों के रहने से न केवल वाहन चालक बल्कि मवेशी भी दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं।

नेशनल हाइवे पर लगातार मवेशियों का झुंड लगा रहता है। इससे उनकी भी सडक़ हादसे में मौत हो जाती है। लेकिन जिम्मेदार मवेशियों को छुटटा छोड़ देते हैं। सडक़ पर मवेशियों के होने के कारण युवक की जान चली गई। इस प्रकार आए दिन हादसे हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें

ओडिसा से आ रही बिना नंबर प्लेट की गाड़ी को देख पुलिस को शक, तलाशी करने पर मिला ये सामान
Updated on:
21 Aug 2018 02:11 pm
Published on:
21 Aug 2018 11:03 am
Also Read
View All