पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में बाइक में सवार ग्राम लंबर के कमलकांत उर्फ विक्की पिता कमलेश चौरसिया (25), लोहरीनडीपा के ताराचंद साहू उर्फ पप्पू पिता घनश्याम साहू (21) एवं कुटेला के विक्रम बेहरा पिता जयलाल (36) को गिरफ्तार किया। जब्त गांजे की कीमत 33 हजार रुपए आंकी गई है। इस कार्रवाई उनि योगेश कुमार सोनी, राजेश सिकरवार, सतीष पांडे, टीकाराम, ओमप्रकाश, सौरभ, नंदलाल एवं स्टॉफ शामिल था।