कवर्धा

रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, लखनऊ जा रही यात्रियों से भरी बस पलटी, कई घायल

Chhattisgarh Accident: रायपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर बड़ा हादसा हुआ है। दशरंगपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के पनेका गांव के यात्रियों से भरी बस पलट गई। हादसे में कई यात्री घायल हो गए..

less than 1 minute read
Jun 07, 2026
Chhattisgarh accident, road accident in kawardha
रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा ( Photo - Patrika )

Chhattisgarh Accident: कबीरधाम जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रायपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर दशरंगपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के पनेका गांव के पास नफीस ट्रेवल्स की यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। बस रायपुर से लखनऊ जा रही थी।

Kawardha Road Accident: अफरा-तफरी का माहौल

हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। (Chhattisgarh Accident) दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई।

करीब 50 से 60 मजदूर थे सवार

जानकारी के अनुसार बस में करीब 50 से 60 लोग सवार थे, बेमतरा और उसके आसपास के क्षेत्र के निवासी है। सभी रोजगार की तलाश में दिल्ली जा रहे थे। वहीं दशरंगपुर के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। बस के पलटने से यात्रियों में पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत यह रही कि जिस स्थान पर बस पलटी, वहां सड़क किनारे गड्ढा होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ऐसा नहीं रहता तो बड़ा हादसा और भारी जनहानि हो सकती थी। लोगों ने बस में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

जनहानि की सूचना नहीं

हादसे में अभी तक जनहानि की सूचना नहीं है। बस में सवार मजदूर को मामूली चोटें आई हैं, सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। किसी को गंभीर चोट लगने की सूचना नहीं है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।

Updated on:
07 Jun 2026 06:19 pm
Published on:
07 Jun 2026 05:52 pm