कवर्धा

शादी करूंगा कहकर नाबालिग लड़की से रेप, कई दिनों तक युवक ने बुझाई प्यास फिर… हैदराबाद से गिरफ्तार

Kawardha Rape News: कवर्धा जिले के कुंडा थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया है।
2 min read
• •
Updated: 6 May 2024, 12:03 PM IST
Rape News, cg crime news, crime news, kawardha news

CG Rape News: कवर्धा जिले के कुंडा थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

कुंडा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्रान्तर्गत अपहृता के पिता ने बीते 14 मार्च 2024 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी नाबालिग लड़की को किसी अज्ञात आरोपी ने बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना दौरान आरोपी और अपहृता के हैदराबाद में होने की सूचना पर टीम वहां भेजा गया। थाना प्रभारी महेश प्रधान के नेतृत्व में टीम तैयार कर हैदराबाद पहुंची, जहां अपहृता को आरोपी के कब्जे से बरामद किया गया और साथ लाया गया।

अपहृता से पूछताछ करने पर बताया कि आरोपी अजय भार्गव(20) थाना फास्टरपुर जिला मुंगेली ने शादी का प्रलोभन देकर अपने साथ हैदराबाद ले गया। अपहृता को नाबालिग जानते हुए शरिरिक शोषण करता रहा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष रिमांड के लिए पेश किया।

Updated on:
6 May 2024, 12:03 PM IST
Published on: