कवर्धा

शुरू हुई शारदीय नवरात्रि, विधि-विधान से जगह-जगह आज विराजेगी मां जगदम्बा

दुर्गा पंडाल सजाने का काम अंतिम चरण में है। मां दुर्गा की प्रतिमा गढऩे वाले मूर्तिकार भी प्रतिमाओं को अंतिम रुप दे रहे हैं।

less than 1 minute read
Oct 10, 2018
शुरू हुई शारदीय नवरात्रि, विधि-विधान से जगह-जगह आज विराजेगी मां जगदम्बा

कवर्धा. शारदीय नवरात्र आज शुरु हो रहा है, जो 19 अक्टूबर तक चलेगा। मां दुर्गा की प्रतिमा विधि विधा के साथ जगह-जगह विराजेगी। हर साल की तरह इस बार भी छत्तीसगढ़ में भी नवरात्र का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। नवरात्रि पर्व को देखते हुए दुर्गा समितियों द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही थी, जो लगभग पूर्ण हो चुका है। वहीं अंचलों में भी दुर्गा पंडाल सजाने का काम अंतिम चरण में है। मां दुर्गा की प्रतिमा गढऩे वाले मूर्तिकार भी प्रतिमाओं को अंतिम रुप दे रहे हैं।

दूर दराज के दुर्गा समिति मंगलवार को ही देर शाम तक ट्रेक्टर सहित अन्य वाहनों से अपने अपने गांव ले जा रहे थे। मां अंबे की प्रतिमा तैयार करने का काम भी जोर शोर से जारी है। मंदिरों में भी रंग रोगन का काम पूर्ण हो चुका है। वहीं सजावट और ज्योति कलश स्थापना को लेकर भी मंदिर समितियों ने तैयारी पूर्ण कर ली है। नवरात्र को लेकर बाजार में भी रौनक बढऩे लगी है। पिछले 15 दिनों के पितृ पक्ष के कारण बाजार सुस्त नजर आ रहा था, लेकिन अब बाजार में रौनक बढऩे लगी है।

नवरात्र का पर्व नगर सहित ग्रामीण अंचल में देवी मां की मूर्तियां स्थापित कर विधि विधान से पूजा अर्चना कर नौ दिनों तक सेवा करते हैं। इसके लिए तैयारी पूर्ण कर ली है। दुर्गा पंडाल सहित आसपास आकर्षक विद्युत सज्जा के लिए तोरण पताकों से सजाया गया है। समिति द्वारा पंडालों को विशाल व भव्य दिया गया है। वहीं आकार लेती मां दुर्गा की प्रतिमा भी सजकर तैयार है।

ये भी पढ़ें

VIDEO: आज से शारदीय नवरात्र शुरू, पहले दिन मां शैलपुत्री की हो रही पूजा
Published on:
10 Oct 2018 10:50 am