27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विविध भारत
VIDEO: आज से शारदीय नवरात्र शुरू, पहले दिन मां शैलपुत्री की हो रही पूजा
Play video

VIDEO: आज से शारदीय नवरात्र शुरू, पहले दिन मां शैलपुत्री की हो रही पूजा

शरद ऋतु में आने वाले आश्विन मास के नवरात्र को शारदीय नवरात्र भी कहा जाता है।

Google source verification

नई दिल्ली: आज से शारदीय नवरात्र का पर्व शुरू हो गया है। 10 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक नवरात्र का त्योहार मनाया जाएगा। 9 दिनों में मां के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाएगी। मां के अलग-अलग रुपों की पूजा को शक्ति की पूजा के रूप में देखा जाता है। देशभर में मां की पूजा श्रद्धा और भक्ति के साथ की जा रही है। पहले दिन मां के प्रथम रूप शैलपुत्री की पूजा की जा रही है। दूसरे दिन मां चंद्रघंटा, तीसरे दिन मां कुष्मांडा, तो चौथे दिन स्कंदमाता की पूजा होती है। पांचवें दिन सरस्वती मां, छठें दिन मां कात्यायनी एवं सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाएगी। आठवें दिन महागौरी और नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी । बता दें कि शरद ऋतु में आने वाले आश्विन मास के नवरात्र को शारदीय नवरात्र भी कहा जाता है।

झंडेवालान मंदिर में हो रही पूजा

दिल्ली के झंडेवालान मंदिर में पूजा अर्चना की जा रही है। अल सुबह से श्रद्धालु मंदिर में पूजा करने में जुटे हुए हैं। जय माता दी के नारे और जय जगदंबे के नारे से मंदिर गूंज रहा है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत