कवर्धा

आधी रात मासूम के साथ हुई अनहोनी, घरवाले जब ले गए वैद्य के पास, पता चली ये बात

कवर्धा के वनांचल क्षेत्र में सुबह सांप के काटने से एक 5 साल की मासूम की मौत हो गई
2 min read
• •
Updated: 30 Jul 2018, 4:26 PM IST
snack bitten
आधी रात मासूम के साथ हुई अनहोनी, घरवाले जब ले गए वैद्य के पास, पता चली ये बात

बोड़ला . बारिश के आते ही वनांचल क्षेत्र के घरों में सांपो का घूसना आम बात है। एेसे में वनांचल वासियों को बारिश के समय में अक्सर सर्तक रहना पड़ता है। मानसून के वक्त जंगली इलाकों में लोगों को सांप का डस लेना आम बात है। कवर्धा के वनांचल क्षेत्र में सुबह सांप के काटने से एक 5 साल की मासूम की मौत हो गई।

कवर्धा के बोड़ला तहसील मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर बैगा जनजाति क्षेत्र बावापथरा में एक बेटी की सर्प काटने से मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार की सुबह 4 बजे की है।

बैशाखू बैगा के 5 साल की बेटी धनिया घर में सो रही थी। भोर सुबह करीब ३ बजे सर्प ने उसे डंस लिया। उन्हें पता ही नहीं चला कि क्या हुआ। जब उन्होने सुबह उठकर देखा तो बच्ची बेहोश मिली। इस वजह से गांव में उजाला होते ही बेहोश हो चुकी बच्ची को वैद्य के पास लेकर गए, तब पता चला कि सर्प ने डंसा है, लेकिन जब तक वैद्य कुछ कर पाते बच्ची की मौत हो चुकी थी।

ग्रामीणों के अनुसार इस गांव को मुख्य मार्ग से जोडऩे के लिए या शहर तक पहुंचने के लिए कोई सडक़ ही नही है।

एक वर्ष पूर्व मुरुम का कार्य हुआ था जो कीचड़ में तब्दील हो चुका है। बरसात में इस गांव तक पहुंचने में साइकिल भी नहीं चल पाता। इसके चलते ही परिजन व गांववालों को मृत बच्चे का शव 3 किलोमीटर तक पैदल कांधे पर रखकर मुख्य सडक़ तक पहुंचे। जब भी कुछ घटना होती है तो इस गांव तक संजीवनी 108 और महतारी 102 वाहन नहीं पहुंच पाते हैं। जिससे गांवा वालों को अक्सर पैदल ही जाना पड़ता है।

Published on: