3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पटना से 17 साल की लड़की का अपहरण कर चांपा में कई बार किया दुष्कर्म, यूपी ले जाने की थी तैयारी

पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर किशोरी को उसके कब्जे से किया बरामद, माता-पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने दिखाई तत्परता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरीया

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 30 Jul 2018, 3:56 PM IST

Rape

Rape

बैकुंठपुर. कोरिया जिले के पटना थानांतर्गत एक युवक ने 17 साल की लड़की को अपने पे्रमजाल में फंसाया था। 6 दिन पूर्व वह किशोरी को अपने साथ भगा ले गया था। वह चांपा स्थित किराए के मकान में रखकर उससे दुष्कर्म करता रहा।

इधर किशोरी के माता-पिता ने 28 जुलाई को मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस अपहरण का जुर्म दर्ज कर आरोपी की खोजबीन में जुटी थी। इसी दौरान युवक के चांपा में होने की सूचना मिली तो पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसके कब्जे से किशोरी को भी बरामद कर लिया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


पटना थाने में 28 जुलाई को एक ग्रामीण ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 17 वर्षीय बेटी 4 दिन से गायब है। उन्होंने उसके अपहरण की आशंका भी जताई थी। रिपोर्ट पर पुलिस ने एक टीम का गठन कर जांच शुरु की। इसी बीच पता चला कि गांव का ही 24 वर्षीय ईश्वर प्रसाद भी उसी दिन से गायब है।

पुलिस ने युवक को खोजने अपने मुखबिरों को लगाया तथा उसका मोबाइल लोकेशन भी ट्रेस कराया। इसी बीच सूचना मिली कि युवक चांपा में है। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम चांपा पहुंची और एक मकान से उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से किशोरी को भी बरामद किया। बताया जा रहा है कि युवक ने किशोरी को अपने पे्रमजाल में फंसाया था।

इसके बाद योजना बनाकर वह भाग निकला था। पुलिस ने धारा 363, 366, 376(2)(ढ) व 6 पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर उसे 29 जुलाई को न्यायालय म पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया।


उत्तर प्रदेश ले जाने की थी तैयारी
पुलिस ने बताया कि युवक ने किशोरी को किराए के एक मकान में रखा था। यहां उसने कई बार किशोरी के साथ दुष्कर्म भी किया। वह चांपा से उत्तर प्रदेश जाने की तैयारी में था। इसी बीच वह उनके हत्थे चढ़ गया।