
कवर्धा. छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में पत्थर में दबने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वह मुरुम निकालने प्लांट गई थी। इस दौरान महिला बड़े से पत्थर में दबने से उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला की चिखने की आवाज सुनकर अन्य लोग वहां पहुंचे तो उसकी ऐसी हालत देख हैरान रह गए। जब तक महिला को बचा पाते इससे पहले उसकी मौत हो गई थी।
रेंगाखार थाना से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम 4 बजे भेलवाटोला निवासी रेवतीबाई पति रामलाल मरार(30) गांव के ही टिकराबाड़ी प्लांट में अकेले मुरुम निकालने गई थी। इसे दौरान खदान धसक गया। बड़ा सा मुरुम पत्थर महिला पर गिर गया, जिससे वह दब गई। इससे उसकी मौत हो गई।
गांव के चरवाहे ने महिला को देखा तो गांव वालों को सूचित किया। इसके बाद महिला के शव को निकाला गया। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रहे हैं। बताया जाता है कि बारिश की वजह से मुरुम क्षेत्र कमजोर हो चुका था और धसक गया होगा।
देखने वालों की कांप गई रूह
महिला की चिखने की आवाज सुनकर प्लांट में काम करने वाले अन्य मजूदरों के होश उड़ गए। दौड़कर पता लगाया तो, देखा कि रेवतीबाई के ऊपर बड़ा सा पत्थर गिर गया है। कुछ लोगों ने पत्थर को हटाने की कोशिश की। लेकिन पत्थर का वजन इतना ज्यादा था कि महिला की दर्द से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का मंजर देख लोगों की रूह कांप गई।