कवर्धा

Free Coaching: युवाओं को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोचिंग, विधायक ने की बड़ी घोषणा

Free Coaching: प्रवेश परीक्षा आईआईटी, जेईई, राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की निशुल्क सुविधा उपलब्ध होगी।
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2024, 2:09 PM IST
Free Coaching
Free Coaching

Free Coaching: अधोसंरचना विकास के लिए सोमवार को सामुदायिक भवन पंडरिया में विधायक भावना बोहरा ने करोड़ों के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्हाेंने बताया कि पंडरिया विधासनभा के अंतर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभावान युवाओं के लिए पंडरिया ब्लॉक में पहला निशुल्क कोचिंग सेंटर 1 जनवरी 2025 से शुरू की जाएगी।

कोचिंग सेंटर के लिए पंडरिया शहर में स्थान का चयन भी कर लिया गया है। भावना बोहरा ने कहा कि युवाओं के कंधों पर ही हमारे क्षेत्र, प्रदेश व देश का भविष्य निर्भर करता हैं और इसकी नींव शिक्षा है। पंडरिया में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए चयन प्रक्रिया के आधार पर निशुल्क कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराएंगे।

इस कोचिंग सेंटर में अनुभवी शिक्षकों द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा आईआईटी, जेईई, राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की निशुल्क सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही परीक्षाओं की तैयारियों के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं शिक्षकों द्वारा समय-समय पर समस्याओं का समाधान और शिक्षा जगत से जुड़े अनुभवी प्रवक्ताओं द्वारा मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा। इससे छात्र-छात्राएं अपनी परीक्षाओं की तैयारी बिना किसी मानसिक दबाव के कर सकेंगे।

मिलेगा बढ़ावा

विधायक बोहरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को गति देने एवं आर्थिक विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से औद्योगिक नीति 2024-2030 की शुरुआत की गई है। इसमें पंडरिया ब्लॉक को समूह 3(कैटेगरी ब वर्ग) में रखा गया है( पंडरिया ब्लॉक को समूह3 में शामिल करने से यहां नवीन उद्योग स्थापना के लिए पूंजीगत अनुदान, ब्याज अनुदान, विद्युत शुल्क में छूट, सरकारी जमीन पर लीज रेंट लाभ मिलेंगे जिससे उद्योग स्थापना करने वाले व स्टार्टअप को बढ़ावा, प्रोत्साहन मिलेगा और क्षेत्रवासियों के लिए रोजगार सृजन होंगे।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभावान युवाओं के लिए पंडरिया ब्लॉक में पहला निशुल्क कोचिंग सेंटर 1 जनवरी 2025 से शुरू होगा। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने इसकी घोषणा की है।

Updated on:
19 Nov 2024, 2:09 PM IST
Published on: