संघ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी हुए रिवाइज्ड एनुअल एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक, सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा और भारतीय वन सेवा प्रारभिक परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 जनवरी, 2025 से शुरू की जाएगी। 11 फरवरी, 2025 तक आवेदन फॉर्म स्वीकार किए जाएंगे। यह परीक्षा 25 मई, 2025 को आयोजित की जाएगी। इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (मेंस) परीक्षा 2025 16 नवंबर, 2025 को आयोजित की जाएगी। बदले हुए कैलेंडर के अनुसार, एनडीए और एनए परीक्षा 2025 और सीडीएस परीक्षा 2025 के लिए नोटिफिकेशन 11 दिसंबर 2024 को जारी किया जाएगा।