खजुराहो

Vande Bharat: खजुराहो से वाराणसी के लिए चलेगी ‘वंदे भारत ट्रेन’, उठी मांग

MP News: देश-विदेश में प्रसिद्ध मध्यप्रदेश का प्रमुख पर्यटन स्थल खजुराहो को वाराणसी से जोड़ने के लिए वंदे भारत ट्रेन की मांग की गई है। इसके लिए एक अनोखा अभियान भी चलाया जा रहा है।
less than 1 minute read
Aug 23, 2025
Khajuraho to Varanasi Vande Bharat
Khajuraho to Varanasi Vande Bharat (फोटो सोर्स : पत्रिका क्रिएटिव)

MP News: देश-विदेश में प्रसिद्ध मध्यप्रदेश का प्रमुख पर्यटन स्थल खजुराहो को वाराणसी से जोड़ने के लिए वंदे भारत ट्रेन(Vande Bharat ) की मांग की गई है। इसके लिए एक अनोखा अभियान भी चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सीधे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को रोजाना 200 खत भेजे जा रहे हैं। ताकि लगातार गिर रहे खजुराहो के पर्यटन को फिर से पटरी पर लाया जा सके।

एक खत रेल मंत्री के नाम अभियान

बता दें कि, खजुराहो की आजीविका पर्यटन पर निर्भर है। लगातार गिरते पर्यटन की वजह से इससे जुड़े लोगों को आजीविका संकट में है। यहां पर्यटन को फिर से पटरी पर लाने के लिए लोगों ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से वंदे भारत ट्रेन की मांग की है। इसके लिए लोगों ने 'एक खत रेल मंत्री के नाम' अभियान चलाया है। अगस्त महीने से शुरू हुई इस मुहिम के अंतर्गत पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों ने करीब 10 हजार पत्र केंद्रीय रेल मंत्री के नाम लिखने का संकल्प बनाया है और करीब 200 खत प्रतिदिन भेजे जा रहे हैं। ये अभियान अगले एक महीने तक चलाया जाएगा।

भोपाल से लखनऊ के लिए चलेगी वंदे भारत

बता दें कि, भोपाल से लखनऊ के बीच यात्रा करने वालों के लिए बड़ी राहत मिलने जा रही है। जल्द ही इस रूट पर 20 कोच की अत्याधुनिक वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ने लगेगी। भोपाल-लखनऊ वंदेभारत एक्सप्रेस(Vande Bharat Express) से जुड़ी आधिकारिक अधिसूचना इसी माह के अंतिम सप्ताह में जारी कर दी जाएगी। इसके बाद ट्रेन के संचालन की समय-सारणी, किराया और ठहराव की जानकारी भी सार्वजनिक होगी।

Updated on:
23 Aug 2025 10:36 am
Published on:
23 Aug 2025 09:57 am