खंडवा

12 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म को लेकर नगरवासियों में भड़का रोष, सड़कों पर उतरे लोग

12 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म को लेकर नगरवासियों में भड़का रोष, सड़कों पर उतरे लोग...

2 min read
Dec 11, 2017
khnadwa crime news
khnadwa crime news

ओंकारेश्वर, खंडवा. ओंकारेश्वर में गत शुक्रवार को नाबालिग बालिका के साथ हुए दुष्कर्म के प्रयास पर नगर में जनाक्रोश देखा गया। तीर्थ नगरी में सभी वर्गों के महिला, पुरुष, राजनीतिक दलों ने भाग लेकर स्थानीय जेपी चौक से विरोध प्रदर्शन करते हुए थाना मांधाता पर आकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। पुलिस थाना मांधाता में मौजूद एसडीओपी यशपाल सिंह ठाकुर और तहसीलदार उदय मंडलोई को विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा गया। आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई। भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति ना हो इसकी मांग रखी गई। साथ ही नगर में बिक रही अवैध शराब का भी कठोरता के साथ विरोध किया गया। नगरी को शराबमुक्त और अन्य अवैधानिक गतिविधियों से मुक्त रखने की मांग रखी गई।

दुष्कर्म करने वाले आरोपित को पुलिस ने दबोचा
तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में नाबालिग से दुष्कर्म कर फरार हुए आरोपित को पुलिस ने ग्राम थापना से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित अर्जुन पिता रतन जाट (25) निवासी ओंकारेश्वर 12 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के बाद से फरार था। मामले में शिकायत मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित की धरपकड़ के लिए ओंकारेश्वर सहित कोठी, भोगांवा में कई स्थानों पर दबिश दी। आरोपित अर्जुन के ग्राम थापना में छिपे होने की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही मांधाता टीआई आरएनएस भदौरिया ने टीम के साथ उसे धर दबोचा। पूछताछ में आरोपित अर्जुन ने जुर्म कबूल लिया है।

पांच दिसंबर का मामला
जानकारी के अनुसार 5 दिसंबर को स्कूल की छुट्टी होने के बाद 12 वर्षीय नाबालिग घर लौट रही थी। तभी अर्जुन उसे बाइक पर बैठाकर जंगल की ओर ले गया। जहां आरोपित ने नाबालिग के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसके बाद वह खुद पीडि़ता को घर छोड़ गया। पीडि़ता मां की मौत के बाद से दादी के साथ रह रही है। पोती को डरा सहमा देख दादी ने उससे कारण पूछा तो वह फफक उठी और आपबीती दादी को बताई। दादी ने पोती के साथ मांधाता थाने पहुंचकर शनिवार को अर्जुन के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कराया था।

Published on:
11 Dec 2017 01:31 pm