खंडवा

कार्यकर्ताओं की पार्टी भाजपा में नए चेहरों को नहीं मौका

भाजपा में पदाधिकारियों के पास दो से लेकर पांच पद या प्रभार, 'पट्ठावादÓ का मुद्दा उठने पर ही उलझ गए थे भाजपाई
2 min read
• •
Updated: 2 Jan 2018, 12:18 PM IST
Bharatiya Janata Party - The Party With a Difference?
Bharatiya Janata Party - The Party With a Difference?

खंडवा. चाल, चरित्र और चेहरा...। सत्ता और संगठन में तालमेल..। अनुशासन का राग और कार्यकर्ताओं के मामले में विश्व की सबसे बड़ी पार्टियों में खुद के शुमार होने का दंभ। भारतीय जनता पार्टी की कहानी कुछ एेसी ही है। लेकिन जिले में गिनती के चेहरों को ही पार्टी, मोर्चा या अन्य स्थानों पर पद या प्रभार सौंपे जाने के बाद कई कार्यकर्ताओं ने दबी जुबान तो कई ने मुखर होकर खुले मंच से आवाज उठाई है। पत्रिका ने पड़ताल की तो सामने आया कि भाजपा में पदाधिकारियों के पास दो से लेकर पांच पद या प्रभार हैं। जबकि आलाकमान के स्पष्ट निर्देश हैं कि कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जाए और उन्हें सदैव आगे बढ़ाया जाए। अब कार्यकर्ताओं ने 'पट्ठावादÓ का मुद्दा उठाया तो भाजपाई आपस में उलझ गए थे। मतलब, विरोध अब खुलकर सामने आने लगा है।


आप ही पढि़ए, किसके पास कितने पद और प्रभार
हरीश कोटवाले : जिलाध्यक्ष, जिला योजना समिति सदस्य, एसएन कॉलेज जभा समिति अध्यक्ष, रोकस सदस्य।

नंदन करोड़ी : जिला उपाध्यक्ष, एमपीईबी में सदस्य, सोसायटी अध्यक्ष, खंडवा मंडल प्रभारी, विद्युत सलाहकार समिति में सदस्य।

गब्बर वर्मा : एल्डरमेन, विधायक प्रतिनिधि, एससी समिति में सदस्य, मंडी में प्रभार, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य।

जीवन डिंडोरे : नगर महामंत्री, एससी मोर्चा में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य।

कैलाश राठौर : नगर उपाध्यक्ष, एसएन कॉलेज में जनभागीदारी समिति सदस्य।

चंद्रेश पचौरी : एल्डरमैन, जिला कार्यकारिणी सदस्य।

अनिल भगत : एल्डरमैन (तीसरी बार), जिला कार्यकारिणी सदस्य, सेक्टर में सह-प्रभारी।

ममता बोरसे : जीडीसी में जनभागीदारी समिति अध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य।

विजय भालेराव : प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, एससी मोर्चा में महामंत्री।

रक्षा प्रजापति : भाजपा नगर मंत्री, महिला मोर्चा में पद।

पार्षदों पर एेसे बरसी कृपा
दिनेश पालीवाल : भाजपा जिला महामंत्री, पार्षद, एमआईसी सदस्य, एसएन कॉलेज जभा समिति सदस्य।

अमर यादव : जिला उपाध्यक्ष, पार्षद, एमएआईसी सदस्य, युवा मोर्चा में प्रदेश कार्य समिति सदस्य।

निलेश निदाने : पार्षद, एससी मोर्चा में जिला महामंत्री।

रिचा गुर्जर : पार्षद, जिला योजना समिति में सदस्य, महिला मोर्चा में नगर अध्यक्ष।

प्रियंका दीवान : पार्षद, महिला मोर्चा में महामंत्री।प्रमिला एतालकर : पार्षद, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष।

सुनीता यादव : पार्षद, नगर मंत्री।

शारदा आह्वाड़ : पार्षद, जिला योजना समिति सदस्य।


हाल ही में असंतोष उभरने के ये मामले सामने आए
भाजयुमो की कार्यकारिणी की घोषणा में देरी हुई। घोषणा के बाद विवेक सारसर, कुंदन यादव, मनोज तिवारी सहित अन्य ने विरोध दर्ज कराया था। मयूर बजाज करोड़ी ने भी सोशल मीडिया पर जमकर भड़ास निकाली। सूत्रों के अनुसार, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत के सामने नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र बजाज और महामंत्री आशीष चटकेले ने भी अपनी बात रखी।


- क्षमता के हिसाब से दायित्व
हां हमारी पार्टी कार्यकर्ता कैडर पार्टी है। किसी के पास अधिक दायित्व नहीं है। जिसके पास संगठन में काम करने की शैली व क्षमता है, उसे उसके हिसाब से दायित्व मिलते हैं।
हरीश कोटवाले, जिलाध्यक्ष, भाजपा

Published on: