खंडवा

डॉक्टर पर चढ़ा दी बाइक

आरोपी को पुलिस ने जेल भेजा, मोघट रोड इलाके में हुई घटना

less than 1 minute read
Crime: कार में मिली दो नंबर प्लेट, पुलिस को देख कार छोड़कर भागे सवार
Crime: कार में मिली दो नंबर प्लेट, पुलिस को देख कार छोड़कर भागे सवार

खंडवा. मोघट रोड थाना इलाके के बडगांव भीला रोड पर शुक्रवार की रात एक मोटर साइकिल चालक ने हत्या के इरादे से डॉक्टर पर गाड़ी चढ़ा दी। रात करीब पौने 10 बजे हुई इस घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। आस पास मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा है।
पता चला है कि थायरोकेयर में काम करने वाले डॉ. अनित पिता रविन्द्र कुमार अरझरे (47) निवासी एलआइजी कॉलोनी रामेश्वर वार्ड खंडवा पर हमला हुआ है। यह बात सामने आई है कि आरोपी शेख वसीम पिता शेख असलम (34) निवासी गली नंबर 2 गुलशन नगर खंडवा रास्ते से गुजर रहे लोगों को रोककर धमका रहा था। इस बीच डॉ. अनित पहुंचे तो लोगों की मदद के लिए बढ़े। तभी आरोपी तेज रफ्तार मोटर साइकिल से आया और डॉण् अनित पर गाडी चढ़ा दी। गनीमत रही कि इस दौरान आस पास मौजूद लोगों को चोट नहीं आई। इस तरह की घटना देख लोगों में दहशत का माहौल बन गया था। खबर पाते ही पुलिस पहुंची तो आरोपी की बिना नंबर की मोटर साइकिल जब्त करते हुए उसे हिरासत में ले लिया। इस मामले में पीडि़त डॉक्टर की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ आइपीसी की धारा 341, 307 के तहत रास्ता रोकने और हत्या की नीयत से हमला करने का केस दर्ज किया है। मोघट रोड थाना प्रभारी निरीक्षक ईश्वर सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी जबरन रास्ता रोक रहा था। उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। अब प्रकरण की विवेचना की जा रही है।