खंडवा

बोर्ड परीक्षा : 12वीं में चार, 10वीं में तीन विषय का मूल्यांकन पूरा, चेक करने 36 % कॉपियां शेष

माध्यमिक शिक्षा मंडल की पांच अप्रैल तक उत्तर पुस्तिकाएं चेक की अंतिम डेडलाइन, डीइओ ने प्रगति बढ़ाने दिए निर्देश
less than 1 minute read
Mar 22, 2024
Board Exam : Evaluation of four subjects in 12th, three subjects in 10th completed
बोर्ड परीक्षा : उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए पहुंचे शिक्षक

माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकंडरी में अर्थशास्त्र, इतिहास, समाज शास्त्र और गृह विज्ञान की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य पूर्ण हो गया। हाई स्कूल में व्यवसायिक कोर्स के तीन विषय का परीक्षण का कार्य पूरा हो गया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड की कॉपियां चेक करने पांच अप्रैल तक डेडलाइन दी है। जिला शिक्षा अधिकारी ने निर्धारित तिथि से पहले कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

32 हजार उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य पूरा
बोर्ड परीक्षा की दो लाख छह हजार उत्तर पुस्तिकाएं उत्कृष्ट विद्यालय में चेक करने के लिए पहुंची थीं। अब तक एक लाख 32 हजार उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य पूरा हो गया है। जिला मूल्यांकन अधिकारी भूपेन्द्र चौहान ने बताया कि हायर सेकंडरी में अर्थशास्त्र, इतिहास, समाजशास्त्र और गृह विज्ञान विषय की कॉपियां चेक हो गई हैं। इसी तरह हाई स्कूल में व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के ब्यूटी, इलेक्ट्रानिक और रिटेल कोर्स के मूल्यांकन का कार्य पूर्ण हो गया है।

64 % कॉपियां चेक, शेष का कार्य जारी

लोक शिक्षण कार्यालय इंदौर से खंडवा मुख्यालय पर 10 वीं व 12 वीं की 2.6 लाख से अधिक कॉपियां चेक होने के लिए पहुंची थीं। फरवरी माह में मूल्यांकन कार्य शुरू हो है। बुधवार की शाम पांच बजे की स्थिति में 1.32 कॉपियां चेक होना बाकी हैं। समन्वय संस्था के प्राचार्य का कहना है कि 64 % कार्य पूर्ण हो गया है। शेष 364 % कॉपियां चेक करना बाकी है।

Published on:
22 Mar 2024 12:20 am