28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेधावी प्रोत्साहन राशि का इंतजार…2043 छात्रों के खातों में नहीं पहुंचे 5.06 करोड़ रुपए

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शैक्षणिक सत्र 2026 में प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत 12 वीं कक्षा के प्रत्येक मेधावी को 25-25 हजार रुपए राशि देगी। जिससे छात्र लैपटॉप खरीद सकेंगे। जुलाई बीत गई लेकिन अभी तक उनके खाते में प्रोत्साहन राशि नहीं पहुंची है।
2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

Jul 28, 2026

Talent Incentive Scheme

खंडवा : शैक्षणिक सत्र 2026 में 12 वीं कक्षा के मेधावी छात्रों के खाते में प्रोत्साहन राशि नहीं पहुंची PHOTO AI

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शैक्षणिक सत्र 2026 में प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत 12 वीं कक्षा के प्रत्येक मेधावी को 25-25 हजार रुपए राशि देगी। जिससे छात्र लैपटॉप खरीद सकेंगे। जुलाई बीत गई लेकिन अभी तक उनके खाते में प्रोत्साहन राशि नहीं पहुंची है।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 2043 मेधावी

माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12 वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के 2043 मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप प्रोत्साहन योजना के तहत प्रत्येक को 25-25 हजार की राशि मिलनी है। जुलाई माह समाप्त होने को है। अब तक किसी भी छात्र के खाते में राशि जमा नहीं हुई है। इससे उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों में इंतजार बढ़ता जा रहा है। छात्रों का कहना है कि राशि मिलने से वे पढ़ाई के लिए लैपटॉप खरीद सकेंगे।

प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मिलेगी सहूलियत

शैक्षणिक सत्र 2026 में 12 वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 2043 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत लैपटॉप खरीदने 25-25 हजार की प्रोत्साहन राशि दी जानी है। जुलाई माह लगभग समाप्त होने को है। बावजूद विद्यार्थियों के बैंक खातों में राशि जमा नहीं हुई है। इससे कॉलेज में प्रवेश ले चुके या प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर रहे विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए जरूरी संसाधन जुटाने में परेशानी हो रही है।

मेधावी विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोडऩा

शासन की इस योजना का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोडऩा और उच्च शिक्षा में तकनीकी संसाधनों का उपयोग बढ़ाना है। हर वर्ष पात्र विद्यार्थियों के खातों में सीधे राशि जमा की जाती है। जिससे वे अपनी पसंद का लैपटॉप खरीद सकें। छात्रों को लैपटॉप खरीदने का इंतजार कर रहे हैं।

प्रोत्साहन राशि खाते में आने की मिली थी सूचना

मेधावी छात्र-छात्राओं का कहना है कि कॉलेज की पढ़ाई शुरू कर दी है। ऑनलाइन अध्ययन सामग्री, प्रोजेक्ट और असाइनमेंट के लिए लैपटॉप की जरूरत पड़ रही है। उम्मीद है कि शासन जल्द ही राशि जारी करेगा। ताकि लैपटॉप खरीदकर पढ़ाई को आगे बढ़ा सकें। अभिभावकों का भी कहना है कि समय पर राशि मिलने से बच्चों की पढ़ाई में सुविधा होगी और उन्हें अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं उठाना पड़ेगा।

मेधावी छात्र बोले...

तुलसी जलखरे, छात्रा...मेधावी सूची में नाम आने की खुशी है, लेकिन अभी तक लैपटॉप की राशि नहीं मिली। पढ़ाई के लिए लैपटॉप की जरूरत है।

नीला पंवार, छात्रा... कॉलेज की पढ़ाई शुरू हो गई है। ऑनलाइन नोट्स और प्रोजेक्ट के लिए लैपटॉप जरूरी है, प्रोत्साहन राशि का इंतजार है।

कुमकुम चौहान, छात्रा... शासन की योजना विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी है। राशि मिलने का इंतजार है ताकि लैपटॉप खरीद सकूं।

अनुराग चौहान, छात्र... जुलाई में राशि आने की सूचना मिली थी, लेकिन अब तक खाते में पैसे नहीं पहुंचे हैं। जल्द राशि जारी होनी चाहिए।