27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां खेत में खड़ा दिखा ‘हवाई जहाज’, गूगल मैप ने टोकरखेड़ा गांव में बढ़ाया कौतूहल

Google Maps : खंडवा से 20 किमी दूर ग्राम टोकरखेड़ा में एक लोकेशन वायरल हो रही है। खेत में एयरक्राफ्ट देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। विशेषज्ञों ने बताया सैटेलाइट इमेज का भ्रम।
2 min read
Google source verification
Google Maps

Google Maps (टोकरखेड़ा के खेत में गूगल मैप पर दिखाई देता विमान Photo Source- Google Map Screenshot)

Khandwa News :मध्य प्रदेश के खंडवा जिला मुख्यालय से महज 20 किलोमीटर दूर स्थित टोकरखेड़ा गांव एक हवाई जहाज के चित्र स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। यहां गूगल मैप पर खेत के बीचों - बीच खड़ा एक हवाई जहाज दिखाई दे रहा है। जिसने भी मैप पर हवाई जहाज की लोकेशन देखी, वो कुछ पल के लिए चौंक गया। कुछ ही समय में हवाई जहाज के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया और लोगों के बीच तरह - तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

गूगल मैप पर हवाई जहाज का स्क्रीनशॉट एनजीओ में काम करने वाले ग्राम टोकरखेड़ा के युवा रूपेश भालसे ने लिया। रूपेश ने बताया कि, सबसे पहले गूगल मैप पर शिवपुरी निवासी प्रवीण गांगिया ने ये नजारा देखा था। दरअसल, गूगल मैप पर ये हवाई जहाज छैगांवमाखन के पास टोकरखेड़ा में शिवपुरी फार्म हाउस से कुछ दूरी पर खेत में दिखाई दे रहा है। लेकिन, सच्चाई ये है कि, खेत में ऐसा कोई विमान खड़ा नहीं है। इसके फोटो और वीडियो वायरल होते ही ग्रामीणों ने भी सर्च किया और इसे सही पाया। बताया जा रहा है कि, गूगल मैप पर ये चित्र काफी पुराना है, जो आज भी दिखाई दे रहा है।

इसलिए दिख रही गूगल मैप पर इमेज

विशेषज्ञों के अनुसार, जब गूगल मैप ने ये चित्र कैप्चर किया होगा, तब आसमान से कोई विमान गुजर रहा होगा, जो चित्र में आ गया। इसी कारण ऐसा प्रतीत हो रहा है कि, हवाई जहाज खेत पर उतरकर खड़ा है। जब गूगल मैप पर ये लोकेशन देखी जाती है तो विमान खेत में उतरा हुआ दिखाई देता है। सैटेलाइट द्वारा ली गई इमेज के कारण ऐसा दिख रहा है।

न हवाई पट्टी… न कभी उतरा विमान

ग्राम टोकरखेड़ा के ग्रामीणों का कहना है कि, गांव में न तो कोई हवाई पट्टी है और न ही कभी यहां किसी विमान के उतरने की घटना हुई है। ऐसे में खेत में विमान दिखाई देना लोगों के लिए किसी रहस्य से कम नहीं है। गांव वालों को जैसे-जैसे हवाई जहाज की जानकारी लग रही है, वे कौतूहलवश गूगल मैप पर गांव की लोकेशन सर्च कर हवाई जहाज का चित्र देख रहे हैं।