खंडवा

ट्रेन के सामने आने से व्यक्ति की मौत, पास में पड़ी मिली फंदा लगी रस्सी

बडग़ांव गुर्जर ट्रैक की घटना, ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या करने का संदेह, शव के पास से फंदा लगी रस्सी हुई बरामद
less than 1 minute read
Jul 18, 2020
Dead body of youth found on railway track
Dead body of youth found on railway track

खंडवा. ग्राम बडग़ांव गुर्जर से निकले रेलवे ट्रैक पर गुरुवार रात शव मिला है। रात करीब 11.30 बजे पॉइंट मैन ने ट्रैक पर शव पड़ा देखा तो तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल बडग़ांव गुर्जर रेलवे ट्रैक खंभा नंबर केएम 565/12 पर पहुंची। शव का पंचनामा बनाया। जांच के दौरान पुलिस को मौके से रस्सी मिली है। जिसमें फंदा भी लगा हुआ था। इससे संदेह जताया जा रहा है कि मृतक ने ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या की है। वहीं मामले में शव के पास से कोई भी आइडी कॉर्ड नहीं मिला। इससे अब तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में रखा है। वहीं मामले में मर्ग कायम किया है। साथ ही मृतक की पहचान के लिए आसपास के ग्रामों में घटनाक्रम के सूचना दी गई है। मृतक के परिजन मिलने के बाद ही घटनाक्रम की हकीकत सामने आ पाएगी।

घर के सामने खड़ी बाइक चोरी
खंडवा. धनगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सुलगांव में घर के बाहर खड़ी बाइक बदमाश ले भागे। फरियादी बलवीर सिंह राजपूत निवासी सुलगांव की बाइक (एमपी 12 एमयू 6881) 14 जुलाई को घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान चोर ले गए। बलवीर ने बाहर आकर देखा तो बाइक गायब थी। आसपास तलाश किया, लेकिन नहीं मिली। इस पर फरियादी ने धनगांव थाने पहुंचकर मामले में शिकायत दर्ज कराई है।

Updated on:
17 Jul 2020 09:23 pm
Published on:
18 Jul 2020 06:02 am