28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आपदा प्रबंधन : तराई क्षेत्र में जलभराव को लेकर अलर्ट मोड पर अफसर

मानसून सत्र 2026 में आपदा प्रबंधन की तैयारी को लेकर महापौर अमृता यादव ने जलभराव से निपटने अधिकारियों की बैठक ली। बारिश के दौरान शहर में जलभराव की स्थिति निर्मित न हो तथा नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।
2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

Jun 28, 2026

disaster management

खंडवा : मानसून सत्र में जलभराव वाले क्षेत्र से निपटने को लेकर महापौर ने तैयारी को लेकर समीक्षा की।

मानसून सत्र 2026 में आपदा प्रबंधन की तैयारी को लेकर महापौर अमृता यादव ने जलभराव से निपटने अधिकारियों की बैठक ली। बारिश के दौरान शहर में जलभराव की स्थिति निर्मित न हो तथा नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

महापौर ने तकनीकी अधिकारियों से की चर्चा

महापौर ने आपदा प्रबंधन की तैयारी के दौरान तकनीकी, स्वास्थ्य एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर के सभी प्रमुख नालों, नालियों एवं जल निकासी मार्गों की साफ-सफाई युद्ध स्तर पर सुनिश्चित की जाए। जिन क्षेत्रों में पूर्व वर्षों में जलभराव की समस्या सामने आई है, वहां विशेष निगरानी रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण की जाएं।

बारिश के दौरान टीमों को किया किया सक्रिय

महापौर ने समीक्षा के दौरान वन टू वन तैयारी पर चर्चा की। इस दौरान निगम कमिश्नर प्रियंका सिंह राजावत ने जानकारी दी कि बारिश से निपटने के लिए निगम की सभी टीमों को सक्रिय एवं सतर्क कर दिया गया है। ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।

नियमित निरीक्षण कर निराकरण सुनिश्चित करें

महापौर ने बैठक के दौरान कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल समस्याओं का समाधान करना नहीं, बल्कि संभावित समस्याओं को पहले से रोकना भी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी वार्डों में नियमित निरीक्षण कर जल निकासी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखें तथा नागरिकों की शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें।

प्रत्येक क्षेत्र की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी

महापौर अमृता यादव ने कहा कि शहरवासियों की सुरक्षा, सुविधा एवं स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। वर्षा ऋतु में जलभराव, गंदगी अथवा अन्य समस्याओं से नागरिकों को राहत मिले, इसके लिए नगर निगम द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं और प्रत्येक क्षेत्र की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी। नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है।

बारिश के दौरान बीमारियों की रोकथाम पर चर्चा

आपदा प्रबंधन की तैयारी के दौरान नगर सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्षाकाल में स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा जल जनित एवं मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। साथ ही तकनीकी अधिकारियों को नालों एवं जल निकासी तंत्र की नियमित समीक्षा कर आवश्यक सुधार कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

निगम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करे

-बारिश के दौरान अधिकारी व्यवस्थाओं को लेकर पूरी तरह से गंभीरता, जवाबदेही और समन्वय के साथ कार्य करें। जिससे खंडवा शहर को स्वच्छ, सुरक्षित एवं जलभराव मुक्त बनाए रखा जाए। नगर निगम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।